फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farewell to Ganpati Bappa with drums

Kurukshetra News: ढोल नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा को दी विदाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:39 AM IST
विज्ञापन
Farewell to Ganpati Bappa with drums
कुरुक्षेत्र। जिले में मंगलवार को गणेश चतुर्थी की धूम रही। गणपति महोत्सव के दौरान 10 दिनों तक गणपति बप्पा की आराधना की गई और मंगलवार सुबह से ही विदाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया। शहर के ज्योतिसर स्थित भाखड़ा नहर के तट पर गणपति की मूर्ति विसर्जन के लिए श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे और देर शाम तक गणपति बप्पा की मूर्ति को विसर्जित करने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


गणपति बप्पा को विदाई देने से पहले शहर में शोभायात्रा निकाली गई। गणपति बप्पा को मोदक का भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। इसके पश्चात ढोल नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा की मूर्ति विसर्जन के लिए ज्योतिसर स्थित भाखड़ा नहर के तट पर ले जाया गया। दिनभर श्रद्धालु गणपति बप्पा की जय जयकार करते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। जबकि गणपति बप्पा की विदाई के समय श्रद्धालुओं का मन भावुक हो उठा और गणपति बप्पा को विसर्जित कर अगले साल फिर जल्दी आने की प्रार्थना करते नजर आए, वहीं ज्योतिसर स्थित भाखड़ा नहर पर किसी भी तरह की अनहोनी न हो, इसके लिए जहां पुलिस के कर्मचारी तैनात रहे तो वहीं गोताखोर प्रगट सिंह की टीम भी मौजूद रही, जो कि श्रद्धालुओं को गणपति बप्पा के विसर्जन में सहयोग करती नजर आई।
विज्ञापन





भंडारों में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
शहर में घरों से लेकर पंडालों में गणपति महोत्सव का आयोजन किया गया था, जिसको लेकर पिछले कई दिनों से हर रोज जहां आरती आयोजित की जा रही थी तो वहीं भजना संध्या का आयोजन भी किया जा रहा था। हालांकि शहर के कटरान गली में आयोजित महोत्सव में तो पंजाब के कलाकार भी प्रस्तुति देने पहुंचे थे। वहीं गणेश चतुर्थी पर मंगलवार को शहर में कई जगहों पर भंडारों का आयोजन भी किया गया था, जिसमें हिस्सा लेकर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed