{"_id":"65e4d5428098d0e643088fc7","slug":"family-members-create-ruckus-in-private-hospital-over-womans-death-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-114629-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: महिला की मौत पर परिजनों ने निजी अस्पताल में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: महिला की मौत पर परिजनों ने निजी अस्पताल में किया हंगामा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र-पिपली रोड पर स्थित निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर मृतक महिला के परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर सिटी थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह की टीम मौके पर पहुंची। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर हर्नियां के ऑपरेशन में लापरवाही बरतने की वजह से मौत का आरोप लगाया है। मृतक की शिनाख्त सतविंद्र कौर 42 निवासी छैलो के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया।
सुरजन सिंह ने बताया कि उसने अपनी पत्नी सतविंद्र कौर को हर्नियां के ऑपरेशन के लिए 21 फरवरी को निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। अगले दिन ऑपरेशन होने के बाद उसकी पत्नी को करीब 26 घंटे के बाद होश आया था। आरोप लगाया कि उसके बाद धीरे-धीरे उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। चिकित्सक कई दिन तक उसे वेंटिलेटर पर रख जल्द ठीक होने का आश्वासन देते रहे, मगर शनिवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने की बात कहकर उसे फोर्टिस अस्पताल मोहाली के लिए रेफर कर दिया। वे तुरंत उसे लेकर मोहाली पहुंचे तो जांच के बाद चिकित्सकों ने दाखिल करने से मना कर दिया। वहां से वह लोग उसे चंडीगढ़ की 32 पीजीआई लेकर गए, मगर वहां से भी जवाब मिलने के बाद अंबाला के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया। यहां रविवार सुबह उसकी पत्नी की मौत हो गई।
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का करना चाहिए इंतजार : डॉ. सुभाष
वहीं डॉ. सुभाष चंद्र ने बताया कि वे फिजिशियन हैं। महिला का ऑपरेशन उनकी एनेस्थीसिया व सर्जरी टीम ने किया था। उनकी टीम ही इस संबंध में अच्छे से बता सकती है। कहीं लापरवाही हुई या नहीं, इस संबंध में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार करना चाहिए। लापरवाही हुई होगी तो जिसका कसूर होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई हो जाएगी।
विज्ञापन
आज सोमवार कराएंगे शव का पोस्टमार्टम : कर्मबीर
थाना शहर प्रभारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया है। आज सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उस रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।