{"_id":"6994cfd338a748d7fc08ed71","slug":"family-members-are-expressing-apprehension-of-ragging-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-150297-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: परिजन जता रहे रैगिंग की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: परिजन जता रहे रैगिंग की आशंका
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मृतक शिवा।
कुरुक्षेत्र। एनआईटी के छात्रावास नंबर 3 में सोमवार दोपहर को फंदा लगाने वाले छात्र शिवा की आत्महत्या की गुत्थी उलझ गई है। आत्महत्या करने का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है। शिवा के परिजन रैगिंग की आशंका जताते हुए देर शाम तक कार्रवाई की मांग करते रहे।
मंगलवार देर शाम करीब सात से आठ घंटों की जद्दोजहद के बाद पुलिस व एनआईटी प्रशासन ने उचित जांच का आश्वासन देते हुए परिवार के सदस्याें को पोस्टमार्टम के लिए मनाया। आरोप लगाते हुए कहा कि एनआईटी प्रशासन पूरी घटना को दबा रहा है और पुलिस भी उनका साथ नहीं दे रही है। उन्हें सूचना भी देरी से दी गई थी।
सुबह पिता ने मामा से डलवाए थे 100 रुपये
शिवा के पिता ने कहा कि उसने सुबह फोन कर रुपये की आवश्यकता बताई थी। इसके बाद उसके मामा को कहकर उसे 100 रुपये यूपीआई के माध्यम से डलवाए थे। सुबह उसने और किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं बताई थी। पिता ने भावुक होते हुए कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बाद भी वे उसे कुरुक्षेत्र में पढ़ा रहे थे कि वह पढ़-लिखकर उनका सहारा बनेगा।
विज्ञापन
दो से तीन दिन पहले मिड टर्म के पेपर का आया था परिणाम
रूममेट ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही उनके मिड टर्म के तीन विषयों का परिणाम आया था। इनमें शिवा दो में फेल हो गया था। शिवा इससे एक दिन तो गुमसुम सा रहा था लेकिन इसके बाद वह सामान्य ही नजर आ रहा था। वह अक्सर किसी से तेलुगु में बात करता रहता था, जो उन्हें समझ नहीं आती थी।
मोबाइल व लैपटॉप को जांच के लिए भेजा : विशाल कुमार
केयूके थाना प्रभारी विशाल कुमार ने बताया कि छात्र का मोबाइल व लैपटॉप एफएसएल जांच के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस आत्महत्या के साथ विभिन्न अन्य पहलुओं पर काम कर रही है। कमरे से कोई संदिग्ध वस्तु व सुसाइड नोट नहीं मिला है।
की जा रही शव को पहुंचाने की व्यवस्था : रमना रेड्डी
एनआईटी के निदेशक रमना रेड्डी ने कहा कि परिवार की हर संभव मदद की जा रही है। संस्थान परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए छात्र शिवा का शव तेलंगाना पहुंचाने की व्यवस्था कर रहा है। परिवार की ओर से लगाए जा रहे रैगिंग के आरोप बिल्कुल निराधार हैं। कैंपस पूरी तरह से रैगिंग फ्री है।