फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fake documents made in Kurukshetra 60 people from Australia made sponsorship file

ऑस्ट्रेलिया एंबेसी की पूछताछ में खुलासा: फर्जी कागजात बना 60 लोगों की बनाई स्पॉन्सरशिप की फाइल, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Mar 2023 09:21 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 14 Mar 2023 09:21 PM IST
सार

बेसी ने ऑस्ट्रेलिया में रह रहे युवक से मामले के बारे में पूछताछ की तो पूरा भेद खुल गया। पुलिस जांच में सामने आया कि इन एजेंट की बजाय आईलेट्स सेंटर चलाने वाले एक युवक ने फर्जी कागजात तैयार कर इस मामले को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Fake documents made in Kurukshetra 60 people from Australia made sponsorship file
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनआरआई के कागजात पर 60 लोगों की ऑस्ट्रेलिया में स्पॉन्सरशिप फाइल लगाने के आरोप में पुलिस ने तीन एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। एंबेसी ने ऑस्ट्रेलिया में रह रहे युवक से मामले के बारे में पूछताछ की तो पूरा भेद खुल गया। पुलिस जांच में सामने आया कि इन एजेंट की बजाय आईलेट्स सेंटर चलाने वाले एक युवक ने फर्जी कागजात तैयार कर इस मामले को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी सिकंदर पाल निवासी ठसका मीरांजी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आईलेट्स सेंटर संचालक गिरफ्तार, आरोपी ने तैयार करके भेजी थी फाइलें
कश्मीर सिंह निवासी नलवी ने पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपने बेटे रणजोध सिंह को टूरिस्ट वीजा पर आस्ट्रेलिया भेजना चाहता था। इसके लिए वह एजेंट गुरविंद्र सिंह, रघुवीर सिंह व शक्ति सिंह से मिला था। गुरविंद्र सिंह ने पांच मार्च 2022 को उसके साले से ऑस्ट्रेलिया से स्पॉन्सरशिप के लिए बच्चे, पत्नी सहित पासपोर्ट व अन्य कागजात व्हाट्सएप से मंगाए थे। उसके बाद एजेंटों ने उसके बेटे की फाइल ऑस्ट्रेलिया एंबेसी में 29 मार्च 2022 को जमा कराई थी, जिस पर 15 जून 2022 को रिफ्यूजल आ गई।

विज्ञापन


रिफ्यूजल आने के बाद वह एजेंटों से मिला और साले के सभी कागजात उनके कंप्यूटर व फोन से डिलीट करने को कहा था। गुरविंद्र सिंह ने सभी कागजात डिलीट और दुरुपयोग नहीं करने का आश्वासन दिया था। एक साल बाद 22 फरवरी को उसके साले ने उसे सूचना दी कि उसके कागजात का दुरुपयोग करके करीब 60 लोगों की फाइल स्पॉन्सरशिप के लिए लगाई गई है। इसकी जानकारी उसे ऑस्ट्रेलिया एंबेसी से मिली है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी आईलेट्स सेंटर संचालक गिरफ्तार
जांच अधिकारी एसआई नरेश पाल ने बताया कि साइबर सेल से प्राप्त मिले रिकॉर्ड और अंकुश निवासी गांव मडाडो ने पूछताछ में पता चला कि शक्ति, गुरविंद्र सिंह व रघुवीर सिंह ने कोई धोखाधड़ी नहीं की है, बल्कि आईलेट्स सेंटर चलाने वाले सिकंदर पाल ने लैपटॉप पर फर्जी कागजात तैयार कर उसके पिता हरनेक सिंह व अन्य लोगों को टूरिस्ट वीजा की फाइल भेजी थी। पुलिस ने सिकंदर पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed