{"_id":"66df92b5b134a6fb580a8ec7","slug":"expressed-anger-over-cancellation-of-permission-for-ops-tricolor-march-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-123780-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ओपीएस तिरंगा मार्च की अनुमति रद्द करने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ओपीएस तिरंगा मार्च की अनुमति रद्द करने पर जताया रोष
Tue, 10 Sep 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले के कर्मचारियों में प्रदेशभर के कर्मचारियों की ओपीएस तिरंगा मार्च की अनुमति रद्द करने पर रोष है। उन्होंने सोमवार को काली पट्टी लगाकर कार्य करते हुए विरोध प्रकट किया।
पेंशन बहाली संघर्ष समिति के राज्य सह प्रभारी अनिल सैनी और जिला मुख्य सलाहकार जितेंद्र सैनी ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रोहतक में आठ सितंबर को प्रदेशभर के कर्मचारियों द्वारा ओपीएस तिरंगा मार्च निकाला जाना था। इसकी अनुमति भी प्रशासन की ओर से दे दी गई थी। कर्मचारियों ने सभी तैयारियां पूरी भी कर ली थी लेकिन प्रशासन की ओर से एक दिन पहले तिरंगा मार्च की अनुमति रद्द कर दी गई। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर तक सभी विभागों के कर्मचारियों की ओर से काले रंग की पट्टियां बांधकर कार्य करते हुए विरोध जताया जाएगा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौदा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रहलादपुर, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरींडवा, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झांसा, गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस्माईलाबाद में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। इसके अलावा बिजली विभाग के कुरुक्षेत्र के सब डिवीजन शाहाबाद, सब डिवीजन अजराना कलां, बाबैन और पिहोवा में कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर के विरोध जताया। इसी के साथ सिंचाई विभाग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र, स्वास्थ्य विभाग व जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों सहित अन्य अनेक विभागों के कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप काली पट्टी लगाकर अपने कार्य स्थल पर कार्य किया।