फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Explained the importance of Guru-Shishya tradition to the students, Kurukshetra

छात्राओं को गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व बताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Explained the importance of Guru-Shishya tradition to the students, Kurukshetra
समारोह को संबोधित करते पतंजलि विवि हरिद्वार के कुलपति आचार्य बालकृष्ण। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में शनिवार को दीक्षांत एवं पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अध्यक्षता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने की। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। संगीत विभाग की छात्राओं ने वेद मंत्रों उच्चारण किया।
आचार्य बालकृष्ण ने अपने संबोधन में वर्तमान समाज में गुरु-शिष्य परंपरा, शुद्ध आचरण, संस्कार, भौतिकता और आध्यात्मिकता के संयुक्त महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दयानंद महिला महाविद्यालय इसी दिशा में छात्राओं के बाह्य और आंतरिक व्यक्तित्व को सशक्त बना कर उनका सर्वांगीण विकास कर रहा है। प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने उपाधि धारण करने वाली छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के अनुसार नई शिक्षा प्रणाली को नैतिक मूल्यों के साथ जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. विजेश्वरी शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय अपने स्थापना वर्ष 1982 से लेकर अब तक महिला शिक्षण एवं सर्वांगीण उत्थान के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दे रहा है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में गत पांच वर्षों में विभिन्न संकायों की 94 छात्राओं ने योग्यता सूची में स्थान प्राप्त किया है। कार्यक्रम में विविध क्षेत्रों की बहुआयामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ वक्ता रचना, सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका दीपाली, सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट प्रियंका, सर्वश्रेष्ठ गायिका प्रेरणा व सर्वश्रेष्ठ वादिका कोमल को पुरस्कृत किया गया। वहीं सर्वोत्तम यज्ञ कर्त्री शीतल, सर्वश्रेष्ठ जेंडर चैंपियन कोमल, सर्वश्रेष्ठ ट्यूटोरियल कला संकाय मिलनप्रीत, सर्वश्रेष्ठ ट्यूटोरियल विज्ञान संकाय हरप्रीत तथा सिमरन तंवर को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। ईशनीत ने 2019-20 की सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार प्राप्त किया। प्रबंध समिति के प्रधान डॉ. राजेंद्र विद्यालंकार, महासचिव रामस्वरूप नैन एवं प्राचार्य डॉ. विजेश्वरी शर्मा ने मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। संचालन समारोह की समन्वयक मीनाक्षी ठकराल व अंजू चावला ने किया।

 दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेती छात्राएं।  संवाद

दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेती छात्राएं। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed