{"_id":"6318f9b0e112567d4e384f9f","slug":"experts-gave-tips-to-students-in-gurukul-kurukshetra-kurukshetra-news-knl120410726","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुकुल में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुकुल में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए टिप्स
विज्ञापन
गुरुकुल में विद्यार्थियों को संबोधित करते कर्नल अरुण दत्ता। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र की एनडीए विंग में एनडीए में जाने के इच्छुक छात्रों के लिए 10 दिवसीय एसएसबी ओरिएंटेशन कार्यक्रम निदेशक कर्नल अरुण दत्ता ने शुरू किया। इस विशेष कार्यशाला में हैदराबाद से पहुंचे कर्नल बीजी रेय, निदेशक इफडो, भुवनेश्वर से आए एयर कमांडर टीके रथ और मुंबई से पधारे कमांडर एसके पटनायक गुरुकुल के छात्रों को एसएसबी इंटरव्यू से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स और गाइडेंस देंगे ताकि वे एसएसबी में सफल हो सकें।
निदेशक कर्नल अरुण दत्ता ने बताया कि एनडीए विंग में एसएसबी इंटरव्यू से संबंधित यह नौंवी कार्यशाला है। 16 सितंबर तक चलने वाली इस कार्यशाला में गुरुकुल के करीब 50 छात्र भाग ले रहे हैं। इसमें छात्रों का पर्सनालिटी डेवलपमेंट, साइकोलॉजिकल टेस्ट, जीटीओ टेस्ट तथा इंटरव्यू के बारे में मार्गदर्शन किया जा रहा है।
कहा कि छात्रों को थ्योरी के अलावा जीटीओ टॉस्क के लिए तैयार करेंगे, जिससे एनडीए की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले गुरुकुल के छात्र एसएसबी में भी बड़ी कुशलता से सफल हो सके। गुरुकुल के एनडीए के छात्रों ने चार सितंबर को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एनडीए की लिखित परीक्षा दी है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों के लिए यह कार्यशाला बड़ी महत्वपूर्ण साबित होगी। इस मौके पर एनडीए विंग के इंस्ट्रस्टर सूबेदार एसके मोहंती, सूबेदार बलवान सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।