{"_id":"6af8bfd7698c217e1b0b2ad8","slug":"experienced-drivers-will-provide-training-to-new-drivers-and-will-be-entrusted-with-the-responsibilities-of-an-instructor-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-164058-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अनुभवी चालक नए चालकों को देंगे प्रशिक्षण, इंस्ट्रक्टर की सौंपी जाएगी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अनुभवी चालक नए चालकों को देंगे प्रशिक्षण, इंस्ट्रक्टर की सौंपी जाएगी जिम्मेदारी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रोडवेज में लंबे समय से सेवाएं दे रहे अनुभवी चालकों के व्यावहारिक ज्ञान और कार्यकुशलता का लाभ अब नए चालकों को मिलेगा। परिवहन विभाग ने प्रदेश के सभी डिपो में संचालित चालक प्रशिक्षण स्कूलों में इंस्ट्रक्टरों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत वरिष्ठता और अनुभव के आधार पर पात्र चालकों को इंस्ट्रक्टर की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इससे नए चालकों को बस संचालन के साथ सड़क पर आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों से निपटने का प्रशिक्षण भी मिल सकेगा।
परिवहन महानिदेशक निखिल गजराज की देखरेख में मुख्यालय की ओर से सभी डिपो में चालक प्रशिक्षण स्कूलों की जरूरत का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए प्रशिक्षण के लिए संचालित बसों की संख्या को ध्यान में रखते हुए इंस्ट्रक्टरों की आवश्यकता तय की जाएगी। इसके बाद वरिष्ठता और अनुभव के आधार पर उपयुक्त चालकों को प्रशिक्षण कार्य में लगाया जाएगा। इस संबंध में प्रदेशभर के महाप्रबंधकों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुराने चालकों के पास अच्छा अनुभव, इसीलिए बनाए जा रहे इंस्ट्रक्टर : मामू माजरा
रोडवेज साझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य एवं ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रदेश महासचिव बलदेव सिंह मामू माजरा ने बताया कि पिछली बैठक में उच्चाधिकारियों के समक्ष अनुभवी चालकों को इंस्ट्रक्टर बनाने की मांग रखी गई थी। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक सड़क परिवहन में सेवाएं देने वाले चालकों को यातायात परिस्थितियों, वाहन संचालन और व्यावहारिक चुनौतियों का अच्छा अनुभव होता है। ऐसे चालकों को इंस्ट्रक्टर बनाने से नए चालकों को किताबी जानकारी के साथ सड़क पर काम आने वाले जरूरी गुर भी सीखने को मिलेंगे। इससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता और प्रभावशीलता बढ़ेगी।