फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Expected to reach five lakh devotees in the solar eclipse fair, 20 duty magistrates will monitor

सूर्य ग्रहण मेले में पांच लाख श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद, निगरानी करेंगे 20 ड्यूटी मजिस्ट्रेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Expected to reach five lakh devotees in the solar eclipse fair, 20 duty magistrates will monitor
25 अक्तूबर को लगने वाले सूर्यग्रहण मेले में पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उमीद है। इसलिए प्रशासन ने मेला क्षेत्र को 20 सेक्टरों में बांटा है। सभी सेक्टरों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई है। सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट अपने-अपने सेक्टरों का निरीक्षण करेंगे और खामियां देख उन्हें दुरुस्त कराएंगे। वीरवार को लघु सचिवालय में मेला प्रशासक एवं अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने तैयारियों की समीक्षा को लेकर अधिकारियों को बैठक ली और दिशा निर्देश दिए। इससे पहले एडीसी ने मेला अधिकारी एवं एसडीएम सुरेंद्र पाल, सीटीएम एवं केडीबी के सीईओ चंद्रकांत कटारिया ने सहित अन्य अधिकारियों से अभी तक की गई तैयारियों की फीडबैक भी ली।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि पुलिस प्रशासन सुरक्षा, केडीबी प्रशासन ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर में स्वच्छ जल और लाइटिंग, नप सफाई, जन स्वास्थ्य विभाग पीने के पानी, शौचालय व सीवरेज, लोक निर्माण सड़कों को दुरुस्त करने की व्यवस्था सहित अन्य विभाग अपने विभागीय स्तर पर प्रबंध करेंगे। नप के अधिकारी रविवार तक शहर के सभी सीसीटीवी कैमरे, 200 डस्टबिन और शहर के फवारों को ठीक करना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा रोजाना शहर की सफाई व्यवस्था पर पूरा फोकस रखेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेले को लेकर हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की तरफ से यात्रियों की सुविधा को जहन में रखते हुए पांच अस्थाई बस स्टैंड बनाए गए हैं, जिनमें विजडम वर्ल्ड स्कूल सेक्टर-आठ, भवानी खेड़ा-बहादुरपुरा चौक झांसा रोड, पारस धर्मकांटा झांसा रोड, मिर्जापुर कैथल रोड, पिहोवा रोड पर राज पैलेस के पास शामिल है। इसके अलावा अस्थाई बस अड्डों से मेला क्षेत्र ब्रह्मसरोवर के आसपास तक यात्रियों को लाने के लिए 10 मिनी बसें चलाने का भी प्रस्ताव है। यह बसें भीड़ को जहन में रखकर ही चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
15 जगहों पर बनेंगे पार्किंग स्थल
पुलिस प्रशासन की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए 15 जगहों पर पार्किंग चिह्नित की गई है। यह पार्किंग स्थल हुडा कार्यालय, सेक्टर-4, सम्राट भवन उमरी चौक, सेक्टर-30, सेक्टर-आठ में विजडम वर्ल्ड स्कूल के सामने बनाई गई है। एसपी निवास के सामने पार्किंग, सेक्टर-10 कुरुक्षेत्र में बस स्टैंड के पीछे, राधा मृदुल बिहारी मंदिर के सामने पिपली बाईपास वशिष्ठ कालोनी, श्याम कॉलोनी झांसा रोड, पारस धर्म कांटा अस्थायी बस स्टैंड, खादी ग्रामोद्योग झांसा रोड पर पार्किंग बनाई गई है। अनाज मंडी सलारपुर रोड पर प्राइवेट वाहनों के लिए, ब्रह्मानंद मंदिर अमीन रोड, बीआर चौक नजदीक गीता ज्ञान संस्थानम, ज्ञान राइस मिल सलारपुर रोड, महिला थाने के पास बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed