फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Exhibition will showcase positive impact of reforms: Nain

प्रदर्शनी में नजर आएंगे सुधारों के सकारात्मक प्रभाव : नैन

Sun, 28 Sep 2025 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 28 Sep 2025 03:55 AM IST
विज्ञापन
Exhibition will showcase positive impact of reforms: Nain
कुरुक्षेत्र। अ​धिकारियों की बैठक लेते अंबाला रेंज आईजी पंकज नैन। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन पर लगने वाली प्रदर्शनी में सुधारों के सकारात्मक प्रभाव नजर आएंगे। जिले में ही भगवान श्रीकृष्ण ने न्याय के लिए गीता का उपदेश दिया था। अब जिले से ही नए आपराधिक कानूनी के बारे में ऐतिहासिक कार्यक्रम तीन अक्टूबर को केडीबी मेला ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
अंबाला रेंज आईजी पंकज नैन ने शनिवार को केडीबी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की और उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों के साथ लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कहा कि प्रदर्शनी 4-5 दिनों तक चलेगी, जिसे अधिवक्ता, छात्र, अभिभावक और आम नागरिक शामिल होकर आपराधिक न्याय प्रणाली में हुए बदलावों को समझ सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नए कानून से हुए परिवर्तन और उपलब्धियों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें सात अलग-अलग विभागों की भूमिका को भी दर्शाया जाएगा। प्रदर्शनी को 10 भागों में विभाजित किया गया है। कंट्रोल रुम में सूचना मिलने संबंधी प्रक्रिया होगी, सीन ऑफ क्राइम में घटना का परीक्षण दर्शाया जाएगा। इसी तरह अस्पताल में पोस्टमार्टम व इमरजेंसी की स्थिति दिखाई जाएगी, सीएफएसएल में रिपोर्ट तैयार की प्रक्रिया समझाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी ने कहा कि पुलिस स्टेशन में काम करने का तरीका बताया जाएगा, लीगल एड के तहत आरोप पत्र तैयार करने के नियम होंगे। इसी तरह जेल से दया याचिका तथा कोर्ट में न्यायायिक फैसला होगा। इसके बाद पॉलिसी स्कीम और अंत में नए न्याय संहिता कानूनी जस्टिस की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए कानूनों पर व्याख्यान और पैनल चर्चा का आयोजन किया जाए, जिसमें कानूनी विशेषज्ञों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।

दूसरे जिलों से लोगों को लाने के लिए 450 बसें
उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए अधिकारियों को कामों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। समय पर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में दूसरे जिलों से करीब 450 बसों से नागरिकों, कर्मचारियों व अन्य लोगों को पहुंचना है। बसों के पार्किंग की पुलिस द्वारा व्यवस्था की जानी है।


बिना पास एंट्री नहीं
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्य स्थानों के लिए जिला प्रशासन द्वारा पास जारी किए जाएंगे। बिना पास वाले व्यक्तियों की चिन्हित स्थानों पर एंट्री नहीं होगी। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर प्रदेश सरकार की एक साल की उपलब्धियां को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed