फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Excitement increased regarding Kuta elections, candidates started door-to-door campaigning

Kurukshetra News: कुटा चुनावों को लेकर बढ़ी सरगर्मी, प्रत्याशियों ने शुरू की डोर-टू-डोर दस्तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Excitement increased regarding Kuta elections, candidates started door-to-door campaigning
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कुटा) के चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, कैंपस में चुनावी सरगर्मी भी तेज होती जा रही है। नामांकन प्रक्रिया के बाद अब उम्मीदवारों ने अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। प्रधानी पद के दो प्रमुख दावेदार डाॅ. जीतेंद्र खटकड़ और डाॅ. नरेश सागवाल सहित सभी प्रत्याशी विभागों में जाकर शिक्षकों से व्यक्तिगत संपर्क कर रहे हैं और उन्हें अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन


डोर-टू-डोर प्रचार में प्रत्याशी न सिर्फ अपनी बात रख रहे हैं बल्कि अपने एजेंडे और भावी योजनाओं को भी सामने रख रहे हैं। कुछ प्रत्याशी पुरानी कार्यकारिणी की नीतियों की तुलना में अपने वादों को ज्यादा प्रभावशाली बता रहे हैं। विश्वविद्यालय परिसर में छोटे-छोटे समूहों में शिक्षकों की बैठकें हो रही हैं जिनमें प्रत्याशी अपनी बात रख रहे हैं।
विज्ञापन


चुनावी माहौल में सबसे ज्यादा चर्चा प्रधानी पद को लेकर हो रही है जहां डाॅ. खटकड़ और डाॅ. सागवाल के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। कोषाध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों के मैदान में होने के कारण मुकाबला रोचक हो गया है। कुल मिलाकर पांच पदों के लिए 13 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 18 दोपहर दो बजे तक है, जिसके बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। चुनाव अधिकारी कृष्ण चंद्र पांडे ने बताया कि मतदान 26 को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। मतगणना उसी दिन तीन बजे से शुरू की जाएगी और परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे। इसमें करीब 332 शिक्षक मतदान के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed