{"_id":"685b0e0d19b0f8303c03efc2","slug":"examination-centers-have-been-set-up-for-the-entrance-examination-to-be-held-from-26th-to-8th-july-in-ku-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-137752-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुवि में 26 से आठ जुलाई तक होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुवि में 26 से आठ जुलाई तक होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के आयोजन हेतु विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि 26 जून से आठ जुलाई तक आयोजित होने वाली एमए इतिहास की प्रवेश परीक्षा 26 जून को आर्ट्स फैकल्टी बिल्डिंग में सुबह 10 बजे, एमए पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा 26 जून को दोपहर साढ़े 12 बजे इंस्टीट्यूट आफ लॉ में, एलएलएम (बजटेड) की प्रवेश परीक्षा 26 जून को साढ़े तीन बजे यूनिवर्सिटी कम्युनिटी सेंटर में आयोजित की जाएगी।
इसी के साथ एलएलएम (एसएफएस) की प्रवेश परीक्षा 26 जून को दोपहर साढ़े तीन बजे यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में, मास्टर ऑफ सोशल साइंस की प्रवेश परीक्षा 27 जून को 10 बजे इंस्टीट्यूट आफ लॉ में, एमए मनोविज्ञान की परीक्षा 27 जून को साढ़े 12 बजे यूनिवर्सिटी कम्यूनिटी सेंटर में, एमए लोक प्रशासन की प्रवेश परीक्षा 27 जून को साढ़े तीन बजे इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में, एमए अंग्रेजी की प्रवेश परीक्षा 28 जून को 10 बजे इंस्टीट्यूट आफ लॉ तथा विधि विभाग में और एलएलबी प्रोफेशनल की प्रवेश परीक्षा साढ़े 12 बजे यूनिवर्सिटी स्कूल तथा यूनिवर्सिटी कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित की जाएगी। 26 जून से आठ जुलाई तक होने वाली सभी प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और शेड्यूल जारी कर दिए गए हैं।