फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Evil tendencies gave birth to Dhundakari: Shastri

दुष्ट प्रवृत्ति ने दिया धुंधकारी को जन्म : शास्त्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Evil tendencies gave birth to Dhundakari: Shastri
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-8 में कथा के दौरान मंच पर आयोजक एवं श्रद्धालु। संवाद - फोटो : दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म
कुरुक्षेत्र। बैरागी सभा हरियाणा की ओर से आयोजित सेक्टर-8 के पार्क में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भक्ति प्रवचन हुए। इस दौरान अनिल शास्त्री ने बताया कि तुंगभंगा नदी के किनारे के एक गांव था। वहां आत्मदेव नाम का ब्राह्मण और उसकी पत्नी धुंधली रहती थी। आत्मदेव सज्जन थे लेकिन उसकी पत्नी दुष्ट प्रवृत्ति की थी।
विज्ञापन

आत्मदेव की कोई संतान नहीं थी। आत्मदेव को ऋषि ने पत्नी के लिए एक फल दिया। धुंधली सोचती कि बच्चा हुआ तो कष्ट झेलना पड़ेगा। उसने पति के सामने गर्भावस्था का नाटक किया और बहन से बच्चा लेकर आ गई। आत्मदेव ने खुशियां मनाकर उसका नाम ब्रह्मदेव रखना चाहा लेकिन धुंधली ने झगड़ कर धुंधकारी नाम रखा। धुंधली ने जो फल गाय को खिलाया था, उसके गर्भ से लंबे कान वाले मनुष्य का बालक हुआ। उसका नाम आत्मदेव ने गोकर्ण रखा।
विज्ञापन

सभा के प्रदेशाध्यक्ष शिवकुमार बैरागी ने विधिवत भागवत पूजन करके व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि जहां भागवत कथा होती है, उस स्थान पर कलयुग वास नहीं करता। भागवत कथा सुनने से मनुष्य को बैकुंठ की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर संरक्षक हरियाणा बैरागी सभा सुशील चित्रा, पंडित पुरुषोत्तम शर्मा, गीता शर्मा, सुषमा देवी, संदीप नैन, प्रवीण बैरागी, सुरेंद्र यादव और वंश चित्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed