फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Every secret and solution of life hidden in Gita

Kurukshetra News: गीता में छिपा जीवन का हर रहस्य और समाधान

Sun, 30 Apr 2023 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 30 Apr 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Every secret and solution of life hidden in Gita
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को गीता एन अपीटोम ऑफ पीस, फ्रेटरनिटी एंड हारमोनी विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें संत महात्माओं ने बताया कि गीता के उपदेश में इंसान की जिंदगी का हर रहस्य और समाधान छिपा है।
ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के डार्लिंग हार्बर थियेटर में सेमिनार के दौरान प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज ने मुख्य रूप से संबोधित किया, जबकि गुरु शरणानंद महाराज, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद सहित अन्य संतों ने गीता के उपदेश की प्रासंगिकता पर चर्चा की। गृहमंत्री ने कहा कि लगभग पांच हजार वर्ष पूर्व भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था, जो आज भी मानव के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि सारे विश्व में धर्म पर चर्चा होती है, लेकिन धर्म तीन अक्षरों का शब्द है यानी ऐसा रास्ता धारण करना, जो मुक्ति दिला दे, मंजिल दिला दे, मोक्ष दिला दे। अगर इस फॉर्मूले पर गीता को परखा जाए तो इनमें सारे गुण हैं। यह जीवन में आपकी जो मंजिल है उसको दिला सकता है और अगर आप मोक्ष प्राप्त करना चाहते हैं तो भी दिला सकता है। इसमें ज्ञान योग, भक्ति योग, संख्या योग, कर्म योग के अलावा अन्य योगों का भी उल्लेख किया गया है। हर आदमी के संस्कार, गुण, धर्म अलग-अलग होते हैं जिस रास्ते को वह अपनाना चाहे, वह रास्ता अपना सकता है, लेकिन गीता में सभी रास्तों का विस्तार से उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन

बॉक्स
दुनिया के कोने-कोने तक गीता के प्रचार-प्रसार पर जोर
गृहमंत्री ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि गीता का ज्ञान हरियाणा की धरती पर धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में दिया गया। इसलिए हरियाणा सरकार और हमारा दायित्व बनता है कि जो ज्ञान हमारी धरती पर दिया गया है, उसका प्रचार प्रसार दुनिया के कोने कोने तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed