फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Every second complaint in the camp is related to family ID, problems are not being resolved.

Kurukshetra News: शिविर में हर दूसरी शिकायत फैमिली आईडी से जुड़ी, समस्याओं का नहीं हो रहा समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Every second complaint in the camp is related to family ID, problems are not being resolved.
कुरुक्षेत्र। समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान होने के बजाय उन्हें अलग-अलग विभागों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। शिविर में आने वाली ज्यादातर शिकायतें फैमिली आईडी से संबंधित हैं, जिनका समय पर समाधान नहीं हो पा रहा। कई लोग दो से तीन बार समाधान शिविर में पहुंचने के बाद भी समाधान का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


शिविर में आने वाले लोगों का कहना है कि उनकी शिकायतों को संबंधित विभागों में भेज दिया जाता है, जिसके बाद उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त ने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं का निपटान समय रहते किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों को पोर्टल पर अपलोड किया जाए और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

आय अधिक दिखाकर काटा बीपीएल : नीलम
गांव किरमच निवासी नीलम देवी ने बताया कि उनके पति की वर्ष 2024 में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उनकी फैमिली आईडी में आय अधिक दिखने के कारण उनका बीपीएल कार्ड काट दिया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में उनकी फैमिली आईडी में पति के साथ 50 हजार रुपये आय दर्ज थी, लेकिन पति की मृत्यु के बाद विभाग की गलती से उनकी आय तीन लाख रुपये दर्ज कर दी गई। इस समस्या को ठीक करवाने के लिए वह कई बार विभागीय अधिकारियों के चक्कर लगा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल से राशन कार्ड के लिए काट रही चक्कर : सरोज
इसी तरह इंद्रा कॉलोनी निवासी सरोज ने बताया कि प्रशासन ने उनकी फैमिली आईडी में आय अधिक दिखाकर उनका बीपीएल राशन कार्ड काट दिया। सरोज का कहना है कि वह दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं और पिछले करीब एक साल से राशन कार्ड बनवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed