{"_id":"6838b28f42ab159aa103c32b","slug":"every-citizen-should-do-small-experiments-in-their-homes-to-save-water-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-136415-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जल बचाने के लिए प्रत्येक नागरिक अपने घरों में करें छोटे-छोटे प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जल बचाने के लिए प्रत्येक नागरिक अपने घरों में करें छोटे-छोटे प्रयोग
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जल शक्ति अभियान के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करती जिला परिषद चेयरपर्सन कंवल
कुरुक्षेत्र। पानी बचाने के लिए सभी नागरिकों को अपने घरों में छोटे-छोटे प्रयोग करने चाहिए। ऐसा करके ही हम अपने आने वाली पीढ़ी को अच्छा उपहार दे पाएंगे। यदि जल बचाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया तो आने वाले समय में समस्या गंभीर हो सकती है। यह विचार जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर ने समग्र शिक्षा कार्यालय एवं जिला परिषद कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में पंचायत भवन के सभागार में आयोजित जल शक्ति अभियान कैच दा रेन कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित करने के उपरांत व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि अभी तक पीने का पानी तैयार करने का कोई विकल्प मानव के पास मौजूद नहीं है। इसलिए हम पानी को बना नहीं सकते हैं लेकिन बचा तो सकते हैं। ऐसे में नागरिकों को आगे आने की जरूरत है। पृथ्वी पर करीब 70 फीसदी हिस्से में जल है, लेकिन ये जल हम पीने के लिए प्रयोग नहीं कर सकते हैं।
भूजल स्तर लगातार घटना जा रहा है। स्थिति ये बन गई है कि मौजूदा समय में पीने का पानी बोतलों में पैक होकर खरीदना पड़ रहा है। ये स्थिति आने वाले समय में और ज्यादा गंभीर न हो, इसके लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। स्कूल विद्यार्थी हमारे देश का भविष्य हैं। यदि हमने इन बच्चों को पानी का महत्व समझा दिया तो वो परिवार, समाज को जागरूक करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में इन स्कूलों के बच्चों को किया सम्मानित
जल शक्ति अभियान कैच द रेन 2025 कार्यक्रम में जल संचय जन भागीदारी थीम पर प्रस्तुति देने वाले स्कूली विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्योतिसर ने नाटिका प्रस्तुत की। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र ने नाटय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बारना ने स्किट, पीएमश्री विद्यालय धुराला, धूलगढ़ गुलडेरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किरमच के विद्यार्थियों ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर ने गायन और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंदरपुर ने नाटिका प्रस्तुत कर जल बचाने का संदेश दिए।