{"_id":"699a2182073b101c60008f44","slug":"establishment-of-new-opportunity-center-of-excellence-in-kurukshetra-university-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-150513-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में नवीन अवसर-सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में नवीन अवसर-सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना
Sun, 22 Feb 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी परिसर में नवीन अवसर-सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स की स्थापना की गई है। इस महत्वाकांक्षी पहल के अंतर्गत अब तक 386 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है। केंद्र का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के लिए आवश्यक कौशल, कॅरिअर जागरूकता और जॉब रेडीनेस के लिए मजबूत संस्थागत मंच प्रदान करना है।
फाउंडेशन सदस्य अभिषेक सहगल ने बताया कि यह केंद्र यूआईईटी के साथ-साथ विश्वविद्यालय के अन्य विभागों के विद्यार्थियों को भी लाभान्वित करेगा, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवसरों के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें। फाउंडेशन सदस्य तान्या काला ने विद्यार्थियों को कॅरिअर निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। कॅरिअर काउंसलिंग विशेषज्ञ अजय ने साइकोमेट्रिक टेस्टिंग और व्यक्तित्व विश्लेषण की उपयोगिता समझाई। विद्यार्थियों को रोजगार बाजार की मांग, प्रतिस्पर्धी वातावरण में स्वयं को प्रस्तुत करने की रणनीतियों और करियर चयन की व्यावहारिक प्रक्रिया से अवगत कराया गया। सांसद कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह पहल युवाओं को कौशल, आत्मविश्वास और स्पष्ट दिशा प्रदान करने की दिशा में प्रभावी कदम है। संवाद