फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Establish International Stadium For Every Game

हर गेम के लिए बनेगा इंटरनेशनल स्टेडियम

Fri, 29 May 2015 12:48 AM IST
कुरुक्षेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दुनिया में हरियाणा की धमक हर खेल में दिखे, इसके लिए सरकार हर गेम के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त एक-एक स्टेडियम बनाएगी।
विज्ञापन


इसके हरियाणा के हर जिले में दो एकड़ भूमि में दो-दो इंडोर स्टेडियम स्थापित किए जाएंगे। हर गांव में व्यायामशाला और योगशाला स्थापित की जाएंगी। हरियाणा में खेल स्टेडियमों की दुर्दशा पर अमर उजाला ने स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज से पूछा, तो उन्होंने यह जानकारी दी।

इसके साथ ही कहा कि पिछली सरकारों में सिर्फ नंबर वन कह कर काम चलाया गया, लेकिन अब काम करके नंबर वन बनने की शुरुआत कर रहे हैं।

विज मुख्य आतिथि के रूप में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए वीरवार को आए थे। इस कार्यक्रम में शिरकत करने से पूर्व केयू के इंटरनेशल गेस्ट हाउस में अनिल विज खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आधे अधूरे मन से आधी अधूरी योजनाएं बनाई थीं।
विज्ञापन


इसका ही नतीजा रहा कि प्रदेशभर में बनाए गए राजीव गांधी खेल स्टेडियम, मिनी खेल स्टेडियम और अन्य श्रेणी के खेल स्टेडियम खिलाड़ियों को कोई लाभ नहीं पहुंचा पाए। विज ने दावा किया कि अब ऐसा नहीं होगा। सभी योजनाओं को सही तरीके से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में शुरू होगा एचपीएल
आईपीएल की तर्ज पर हरियाणा प्रीमियर लीग (एचपीएल) शुरू करने के सवाल पर विज ने कहा कि खेल मंत्रालय एचपीएल कराएगा।

इसकी शुरुआत हरियाणा के राजकीय खेल कुश्ती से होगी। इसकी सफलता के बाद एचपीएल को राष्ट्रीय स्तर पहुंचाने की भी योजना है। हालांकि पहला एचपीएल कुश्ती के नाम होगा। इसके लिए देश के दो बड़े औद्योगिक घराने आगे आए हैं। इनसे बात चल रही है।

अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
अमर उजाला ने 28 मई 2014 को प्रमुखता से खेल स्टेडियमों की हालात पर समाचार प्रकाशित किया था। इस पर खेल मंत्री अनिल विज ने स्वीकार किया कि खिलाड़ियों के लिए बनाए गए खेल परिसरों की हालत बदतर है। उन्होंने ऐसे तमाम स्टेडियमों की रिपोर्ट मंगाई है। सभी की हालत में जल्द सुधार किया जाएगा।

इस वित्त वर्ष में एक हजार व्यायाम और योगशालाएं
खेल मंत्री के मुताबिक हर गांव में बनाई जाने वाली व्यायामशालाओं और योग शालाओं को खोलने का मकसद नशा और बेकार बैठे लोगों का सही उपयोग करना है। इसके लिए भूमि पंचायत से ली जाएगी, जबकि सुविधाएं सरकार देगी। सरकार का लक्ष्य है कि इस वित्त वर्ष में एक हजार व्यायाम और योगशालाएं स्थापित की जाएं। इस वित्त वर्ष में लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।


वीसी बोले नेता तो वही है साहेब जो जमीन से जुड़ा हो
केयू के एक कार्यक्रम में शिरकत करने से पहले खेल मंत्री विज इंटरनेशनल गेस्ट हाउस में कुछ देर के लिए रुके। यहां उनका स्वागत कुलपति डॉ. डीडीएस संधू, रजिस्ट्रार डॉ. केसी रल्हाण, अर्जुन अवार्डी केयू खेल विभाग के निदेशक दलेल सिंह और वीके शर्मा किया। यहां खेल मंत्री ने चाय लेने से इंकार कर दिया। इसी दौरान विज की मन पसंद अंबाला की टी स्टाल पर चाय की चुस्कियां लेने की चर्चा चली। इस पर वीसी बोले नेता तो वही है, जो जमीन से जुड़ा हो। हालांकि, उनकी इस बात का अर्थ सभी ने अपने हिसाब से लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed