फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Environment related award will be expanded: Manohar Lal, Kurukshetra

पर्यावरण से जुड़े अवॉर्ड का होगा विस्तार : मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Environment related award will be expanded: Manohar Lal, Kurukshetra
राज्य स्तरीय वन महोत्सव के दौरान पौधा रोपित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/पिहोवा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वन संरक्षण के प्रति सरकार प्रतिबद्ध है। यही कारण है कि सरकार ने पेड़ों से लगाव रखने वाले और पर्यावरण को संरक्षित करने वाले लोगों के लिए दर्शन लाल जैन पर्यावरण अवार्ड की शुरुआत की है। भविष्य में पर्यावरण से जुड़े अवॉर्ड का और विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को पिहोवा के गांव स्योंसर में स्थित सरस्वती वन में विभाग की तरफ से आयोजित 73वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण कर सभी से कम से कम एक पौधे लगाने और उसे पेड़ बनने तक सुरक्षित रखने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जुलाई, अगस्त और सितंबर में बारिश होती है। ऐसे में हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। सरकार द्वारा इस वर्ष दो करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मौजूदा समय में हरियाणा का वन क्षेत्र 7.14 प्रतिशत है। इसे 20 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना जरूरी है। इसके लिए प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को पौधरोपण करके पौधों के पालन पोषण और सुरक्षा का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए सरकार की तरफ से ऑक्सीवन बनाने की योजना को भी अमलीजामा पहनाया गया है। उन्होंने वनों में भगवान का वास बताते हुए इसके संरक्षण की अपील की। इस मौके पर वन मंत्री कंवर पाल, खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने रखा चिड़ियाघर बनाने का प्रस्ताव
73वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के दौरान खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने स्योंसर सरस्वती वन में चिड़िया घर बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखा। साथ ही इस संबंध में मांग पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोरनी में 50 हजार एकड़ में लगाए जाएंगे औषधीय पौधे
मुख्यमंत्री ने कहा कि पतंजलि योगपीठ के सहयोग से मोरनी क्षेत्र के 50 हजार एकड़ में औषधीय पौधे लगाए जाने की योजना बनाई गई है। इस योजना से वहां के किसानों को लाभ मिलेगा। औषधीय पौधे हमारे काम आते हैं और जीवन रक्षक का कार्य करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में और ऑक्सीवन बनाए जाएंगे। इसके तहत 5 एकड़ से 100 एकड़ पर सैकड़ों की संख्या में पेड़ लगाए जाएंगे। अभी तक पंचकूला, करनाल, सोनीपत और यमुनानगर में ऑक्सीवन बनाए गए हैं। भविष्य में इसे और जगहों पर भी बनाया जाएगा।
स्योंसर-ईशाक रोड होगी चौड़ी, नीमवाला में बनेगी मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सावन का पावन मास चल रहा है। हर तरफ प्रकृति ने अपनी अनूठी छटा बिखेरी हुई है। इस हरियाली में वन तो हरा भरा है ही, साथ में मन भी हरा भरा रहता है। मुख्यमंत्री मंगलवार को पिहोवा के गांव स्योंसर स्थित सरस्वती वन में हरियाणा वन विभाग की तरफ से आयोजित 73वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में बोल रहे थे। उन्होंने खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह की मांग पर स्योंसर- ईशाक रोड को चौड़ा करने और गांव नीमवाला में फिजिब्लिटी चैक करने के बाद मंडी का निर्माण करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कालांतर में इस पृथ्वी पर सबसे पहले वन उगे होंगे, पृथ्वी की जितनी आयु है, उतनी वनों की आयु होगी। अभी तक के शोध से पता चला है कि वन किसी और गृह पर नहीं है, यह सिर्फ पृथ्वी पर हैं। हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए और इनकी रक्षा व सुरक्षा करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने बागवानी करने वाले किसानों को एक एकड़ में बाग लगाने पर 10 हजार रुपये प्रति एकड़ तीन साल तक मुआवजा देने की योजना भी शुरू की है। मुख्यमंत्री ने कहा की पेड़ बहुत कीमती हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने भी वृक्षों की महिमा को सम्मान दिया है और एक वृक्ष की कीमत 72 लाख मानी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वन विभाग के सराहनीय कार्य करने वाले डॉ. अशोक खासा, राजबीर सिंह, विरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, प्रदीप को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के बाद वन विभाग की तरफ से लोगों को फलदार व छायादार पौधे भी वितरित किए गए।
सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने वनों के बीच जाकर महोत्सव मानने का निर्णय लेकर सराहनीय कार्य किया है। समारोह में एसीएस एके सिंह, मुख्य प्रधान संरक्षक वन जगदीश चंद्र ने भी विभागीय गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, उपायुक्त मुकुल कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला, लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी, कैथल जिला अध्यक्ष अशोक व नपा पिहोवा के अध्यक्ष आशीष चक्रपाणी मौजूद रहे।
स्वच्छ वातावरण के लिए लगाएं पौधे : कंवर पाल
हरियाणा के वन एवं वन्य जीव मंत्री कंवर पाल ने कहा कि पर्यावरण की समस्या निरंतर बढ़ती जा रही है। विश्व में जहां भी बैठकें होती है, वहां पर आने वाले समय में पर्यावरण में सुधार करने की चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि 50 वर्ष पहले पेड़ काटने वाले को अपराध की दृष्टि से देखा जाता था लेकिन वर्तमान में कोई चिंता नहीं करता। हमें पहले जैसा स्वच्छ वातावरण लाने के लिए ज्यादा ही ज्यादा पौधे लगाने होंगे। वन जनता के सहयोगी होते हैं जिंदगी के साथ और बाद तक पेड़ों का महत्व है।

ऑक्सीवन लगाने वाला हरियाणा पहला प्रदेश : संदीप
खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि देश में ऑक्सिवन लगाने वाला हरियाणा पहला प्रदेश है। इनसे ऑक्सीजन की कमी पूरी होगी जो कोविड के दौरान महसूस हुई थी। पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी सुरक्षा करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ज्यादा पेड़ लगाने वालों के साथ सेल्फी विद डिनर, वार्तालाप जैसी योजनाएं बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed