फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Entry of 'Third Front' before HSGPC elections, former head Jhinda forms new party

Kurukshetra News: एचएसजीपीसी चुनाव से पहले ‘थर्ड फ्रंट’ की एंट्री, पूर्व प्रधान झींडा ने बनाई नई पार्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Entry of 'Third Front' before HSGPC elections, former head Jhinda forms new party
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (एचएसजीपीसी) के चुनावों से पहले थर्ड फ्रंट यानी तीसरे मोर्चे की एंट्री हो गई है। एचएसजीपीसी के पूर्व एडहॉक प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने शिरोमणी पंथक अकाली दल हरियाणा के नाम से नई पार्टी गठित की है। उन्होंने पार्टी की 11 सदस्यीय कमेटी भी गठित कर दी है। उनकी पार्टी सभी 40 हलकों में चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

विदित हो कि एचएसजीपीसी में खींचतान और पदाधिकारियों में ही मनमुटाव के चलते कई पुराने टकसालियों ने इस कमेटी से दूरी बना ली थी। ये टकसाली पंजाब की एसजीपीसी में भी शामिल नहीं होना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि हरियाणा के गुरुघरों और यहां संचालित संस्थानों की देखरेख हरियाणा की ही संस्था करे। इसी उद्देश्य से एचएसजीपीसी का गठन किया गया, मगर अभी इस कमेटी में विवादों के चलते हरियाणा के कई सिख नेताओं ने इस पार्टी से दूरी बना रखी है।
विज्ञापन

इसी बीच अब कमेटी के पूर्व प्रधान जगदीश सिंह झींडा अपनी नई पार्टी लेकर मैदान में उतरे हैं। शुक्रवार शाम को जगदीश सिंह झींडा गुरुद्वारा डेरा कार सेवा पहुंचे, जहां उन्होंने अपने समर्थकों के साथ अहम बैठक की और वहीं चुनाव के मद़्देनजर लेकर रणनीति भी तय की है। बैठक में सर्वसम्मति से अलग पार्टी बनाने का निर्णय लिया गया, जिसका नाम शिरोमणी पंथक अकाली दल हरियाणा रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए झींडा ने कहा कि उनकी पार्टी को चढ़ता सूरज चुनाव निशान मिला है और इस पर ही सभी 40 वार्ड में प्रत्याशी मैदान में उतारे जाएंगे। हर वार्ड में किस प्रत्याशी को मैदान में उतारा जाएगा, यह तय करने के लिए 11 सदस्यीय हाई पॉवर कमेटी बनाई गई है, जो हर वार्ड का दौरा करेगी। इसके बाद सभी प्रत्याशियों का एलान यही कमेटी करेगी। यहीं नहीं अधिक से अधिक सिखों के वोट बनवाने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में जोगा सिंह यमुनानगर, जरनैल सिंह सढौरा, दलजीत सिंह, हरप्रीत सिंह सलपानी, जोगिंद्र सिंह झींडा, रणजीत सिंह डाचर, अपार सिंह, अवतार सिंह चक्कू, जरनैल सिंह, लखबीर सिंह, जगीर सिंह, साहब सिंह, बलविंद्र सिंह, गुरनाम सिंह, करतार सिंह, मुख्तयार सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।


बॉक्स
नए प्रधान भूपेंद्र पर झींडा ने कसा तंज
झींडा ने एचएसजीपीसी के नए प्रधान भूपेंद्र सिंह असंध पर तंज कसते हुए कहा कि यह सरकारी कमेटी है और सरकारी ही प्रधान है।भूपेंद्र जिधर खीर पकती है, वे वहीं चले जाते हैं। उन्होंने कोई थाली नहीं छोड़ी। पहले बादल तो फिर कांग्रेस और उसके बाद फिर बादल और अब भाजपा की ओर खड़े हो गए। झींडा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में अकाली दल को कोई पूछने वाला नहीं है। उन्हें पूरा भरोसा है कि वे सभी वार्ड में जीत दर्ज करेंगे।




मैं चुनाव नहीं लडूंगा : झींडा
जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि कौन प्रत्याशी मैदान में होंगे, यह 11 सदस्यीय कमेटी तय करेगी, लेकिन यह निर्णय लिया जा चुका है कि वे खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके पीछे उनका खराब रहता स्वास्थ्य है। उन्होंने कहा कि जो भी सदस्य बने वे सही मन से गुरुघरों की सेवा करें। उन्होंने कहा कि दीदार सिंह नलवी उनके पास आते हैं तो स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed