{"_id":"69dff485b3005c5e1c04bc77","slug":"enthusiasm-among-women-towards-nari-shakti-vandan-act-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-153340-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति महिलाओं में बना उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति महिलाओं में बना उत्साह
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चलाए अभियान के तहत हस्ताक्षर करती कंवलजीत कौर। स्वयं ।
- फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जमकर सराहना की जा रही है। खासतौर पर इसके प्रति महिलाओं में उत्साह बना हुआ है। इसके संबंध में जिले में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है। अभियान में जुड़ते हुए महिलाएं अपने हस्ताक्षर करके अधिनियम को स्पॉट कर रही हैं। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हस्ताक्षर करवाकर महिलाओं को अभियान के साथ जोड़ा जा रहा है। इस अधिनियम के पारित होने से महिलाओं को अब लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा।
इसी उत्साह के बीच नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में वीरवार को नारी शक्ति वंदन पदयात्रा निकाली जाएगी। ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी और पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा शिरकत करेंगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी ने अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से महिला आरक्षण बिल (33 प्रतिशत) लाना एक ऐतिहासिक कदम है। अब महिलाएं केवल घर के चूल्हे तक सीमित नहीं रहेंगी बल्कि विधानसभा और संसद में बैठकर देश के लिए कानून बनाएंगी।
विज्ञापन
अधिनियम महिलाओं को देगा आत्मविश्वास : डॉ. रूकमेश
आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी योग्यता सिद्ध कर रही हैं। आज की महिलाएं केवल घर तक सीमित नहीं हैं। वे डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, शिक्षक, उद्यमी बनकर देश की प्रगति में बराबर की भागीदार हैं। इसलिए यह जरूरी है कि उनकी भागीदारी शासन में भी सुनिश्चित की जाए। यह अधिनियम महिलाओं को एक मंच देगा, आत्मविश्वास देगा और उन्हें नेतृत्व के लिए तैयार करेगा।
अधिनियम महिलाओं के सपनों को सच करने का माध्यम : कंवलजीत
जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं बल्कि करोड़ों महिलाओं के सपनों को सच करने का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी अधिनियम के लिए 16 से 18 अप्रैल तक विशेष सत्र बुलाया है। यह अधिनियम महिलाओं को नए अवसर प्रदान करेगा। विकसित भारत 2047 का सपना तभी पूरा होगा, जब महिलाएं पूरी तरह सशक्त होंगी।
महिलाएं होंगी और ज्यादा सशक्त : माफी ढांडा
नगर परिषद की चेयरपर्सन माफी ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारी शक्ति वंदन अधिनियम ऐतिहासिक निर्णय है। इससे महिलाएं और ज्यादा सशक्त होंगी। महिलाओं को यह बड़ा मौका देने वाला अधिनियम साबित होगा। उन्होंने केंद्र सरकार का यह निर्णय लेने के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से लागू कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत की धरती पर कई ऐसी महान महिलाएं हुई हैं, जिन्होंने समाज में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष किया और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाई।