फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Enthusiasm among the fasting people for Chhath festival, preparations in full swing

Kurukshetra News: छठ पर्व के लिए व्रतियों में उत्साह, तैयारियां जोरों पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm among the fasting people for Chhath festival, preparations in full swing
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में छठ महापर्व को लेकर व्रतियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजार में खरीदारी का दौर भी जोरों पर है। चार दिवसीय इस पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से पांच नवंबर से होगी है और उसके बाद खरना, अगले दिन सूर्य की संध्या अर्घ्य और आठ नवंबर को उषा अर्घ्य की विधि से यह पर्व संपन्न होगा है।
विज्ञापन


बाजार में पूजन सामग्री, फलों और प्रसाद की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं टोकरी, गन्ना, नारियल, ठेकुआ, केला, सिंघाड़ा और नींबू सहित अन्य पूजन के लिए आवश्यक पदार्थों की मांग में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं ब्रह्मसरोवर के बाहर अस्थायी छठ पर्व के पूजन से संबंधित सामग्री की अस्थायी दुकानें लगाई गई हैं, जहां लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


छठ पर्व में सूर्य देव और छठी मैया की उपासना का विशेष महत्व है, जिसमें व्रती ब्रह्मसरोवर के किनारे खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देंगे। इस महापर्व को लेकर लोग अपने घरों की साफ-सफाई और सजावट में जुटे पड़े हैं और विशेष तौर से सजा रहे हैं। व्रतियों के घरों में छठ पर्व से जुड़ी तैयारियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। शालू देवी ने बताया कि छठ पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रसाद में ठेकुआ, कद्दू-भात और अन्य पकवान बनाकर पूजा के लिए तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



महाभारत काल से है छठ पर्व की मान्यता
शास्त्रों के मुताबिक छठ पर्व को सबसे पहले महाभारत काल के वीर योद्धा सूर्यपुत्र कर्ण ने सूर्य की पूजा करके शुरू किया था। कहा जाता है कि कर्ण भगवान सूर्य के परम भक्त थे और वे रोजाना घंटों तक पानी में खड़े होकर उन्हें अर्घ्य देते थे। सूर्य की कृपा से ही वह महान योद्धा बने। वर्तमान में भी छठ पर्व की वही परंपरा चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed