फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Entered the house and showed the revolver to the woman, threatened for not giving money

घर में घुसकर महिला को रिवाल्वर दिखाया, रुपये न देने पर दी धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and showed the revolver to the woman, threatened for not giving money
गागा हत्याकांड के मुख्य आरोपी और दो युवकों ने वीरवार को तूर कॉलोनी के एक घर में घुसकर महिला को रुपये देने के लिए धमकाया। रुपये न मिलने पर आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने इसकी सूचना शहरी पुलिस थाने में दी। सूचना मिलते ही शहरी थानाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा सहित सीआईए व सदर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार गुहला-चीका रोड पर हुए परविंद्र उर्फ गागा हत्याकांड मामले के आरोपियों को 10 दिन बाद भी अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है जबकि आरोपी शहर में हथियार के बल पर लोगों से पैसे देने के लिए धमका रहे हैं।
विज्ञापन

तूर कॉलोनी निवासी महिला ने थाना शहर पिहोवा को दी शिकायत में बताया कि वीरवार दोपहर को उनके घर दो युवक सोनू (गागा हत्याकांड का मुख्य आरोपी) व अंकित वासी गांव ककराली घर आए। वे लोग उससे रुपयों की मांग करने लगे। उसने उन्हें रुपये देने से मना किया तो उन्होंने रिवाल्वर निकालकर उसे धमकी दी की अगर उन्हें रुपये नहीं दिए तो वे लोग उसकी भाभी को जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस संदर्भ में शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं थानाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा ने बताया कि उक्त दोनों युवक 29 अगस्त की रात्रि गांव स्योंसर वासी युवक परविंद्र सिंह उर्फ गागा की हत्या में भी शामिल थे। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed