{"_id":"69efc5dcad28f8aee70bd8dd","slug":"enrollment-in-25-schools-of-the-district-was-less-than-expected-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-153970-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जिला के 25 विद्यालयों में उम्मीद से कम हुआ नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जिला के 25 विद्यालयों में उम्मीद से कम हुआ नामांकन
Tue, 28 Apr 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक हिस्सा लेते
कुरुक्षेत्र। जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने कहा कि राजकीय स्कूलों में विद्यार्थी नामांकन बढ़ाना सभी स्कूल मुखियाओं की स्टाफ सहित सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिले के 25 ऐसे विद्यालयों की समीक्षा की गई, जिनका नामांकन कम हुआ है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यालय अपने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर नामांकन वृद्धि एवं विद्यार्थियों के ठहराव को सुनिश्चित करे। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के केशव सदन में जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में जिले के सभी विद्यालय प्राचार्यों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कार्ययोजना तथा विभागीय प्राथमिकताओं पर चर्चा की गई।
जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों में एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठकों का आयोजन अनिवार्य किया। साथ ही निर्देश दिए गए कि इसकी ब्लॉक स्तर पर समेकित रिपोर्ट समयबद्ध रूप प्रस्तुत की जाए। इसके अतिरिक्त आत्मन ऐप पर 100 प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए तथा प्रत्येक विद्यालय से दो नोडल अधिकारियों की नियुक्ति अनिवार्य की गई।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने विद्यालयों में अनुशासन बनाए रखने, विद्यार्थियों एवं स्टाफ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने पर जोर दिया। जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. तरसेम कौशिक ने नवीन शैक्षणिक सत्र में विज्ञान से संबंधित गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, जिला स्तरीय विज्ञान निबंध, विज्ञान क्विज, विज्ञान ड्रामा एवं विज्ञान सेमिनार जैसी गतिविधियों के अंतर्गत 15 जुलाई से 15 अगस्त तक विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएं, ताकि जिला स्तर पर उत्कृष्ट विद्यार्थियों का चयन किया जा सके।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी रामराज कौशिक, रमेश कुमार, नीलम सैनी, लक्ष्मी प्रसाद शर्मा, रमेश सांगवान, सुमन सांगवान, डॉ. अशोक शर्मा, आनंद शर्मा, जय प्रकाश, राज कपूर, डॉ.सुदेश जांगड़ा, ऋतु गुप्ता, सुनील कौशिक, अश्वनी कौशिक, माया देवी, डॉ. कृष्ण कुमार, मेहर सिंह, ओम प्रकाश सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य मौजूद रहे।