{"_id":"588f80224f1c1b8b1de80589","slug":"engineer-dipped-selfy-brahm-sarovar-police-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्सरोवर के वीआईपी घाट पर सेल्फी लेते डूबा इंजीनियर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्सरोवर के वीआईपी घाट पर सेल्फी लेते डूबा इंजीनियर
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मसरोवर के वीआईपी घाट पर सेल्फी लेते हुए मोबाइल कंपनी का एक इंजीनियर डूब गया। घटना के समय उसका छोटा भाई भी ब्रह्मसरोवर पर उसके साथ था। उसने इस घटना की सूचना परिजनों को दी। ब्रह्मसरोवर पर तैनात गोताखोर की मदद से युवक को बाहर निकाल कर कुरुक्षेत्र एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
केयू के थाना प्रभारी ओमपाल ने बताया कि कुरुक्षेत्र के पटेल नगर निवासी शिवांशु अरोड़ा (22) पुत्र परमिंदर अरोड़ा मोबाइल कंपनी में नौकरी करता था। वह अपने छोटे भाई हिमांशु के साथ शाम को ब्रह्मसरोवर पर घूमने के लिए गया था। यहां कुछ देर घूमने के बाद यह दोनों भाई ब्रह्मसरोवर के वीआईपी घाट पर पहुंचे थे। यहां इन्होंने सेल्फी लेनी शुरू कर दी। इस दौरान घाट पर सेल्फी लेते समय वह ब्रह्मसरोवर में जा गिरा।
विज्ञापन
उसे गोताखोर की मदद से बाहर निकाला गया था। इसी बीच मृतक शिवांशु के छोटे भाई ने परिजनों को सूचित किया था। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे थे। एसएचओ के मुताबिक सरोवर से निकाले जाने के बाद अस्पताल में पहुंचाए जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले की जांच एएसआई रामदिया को सौंपी गई है। बताया गया है कि अविवाहित शिवांशु बीटेक करने के बाद एक मोबाइल कंपनी में नौकरी कर रहा था। उसके पिता की कुरुक्षेत्र के पटेल नगर में दुकान है।
विज्ञापन