फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Encounter with police, Lawrence Bishnoi's shooter caught after shooting him

Kurukshetra News: पुलिस से मुठभेड़, गोली मारकर लॉरेंस बिश्नोई का शूटर पकड़ा

Tue, 06 Aug 2024 06:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 06 Aug 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
Encounter with police, Lawrence Bishnoi's shooter caught after shooting him
कुरुक्षेत्र। ढांड रोड पर भाखड़ा नहर के समीप एसटीएफ अंबाला की टीम ने बदमाश को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। इस दौरान बदमाश अमित उर्फ मित्ता (28) निवासी कौल जिला कैथल की टांग में गोली लगी। टीम ने बदमाश को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं अस्पताल में थाना केयूके पुलिस की एक टीम बदमाश की निगरानी के लिए तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गत माह सेक्टर-तीन में रहने वाले वीजा एजेंट वैभव शर्मा से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से ताल्लुक रखने वालों बदमाशों ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। मांग पूरी न होने पर उन्होंने वैभव शर्मा को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले की जांच एसटीएफ अंबाला कर रही थी। मामले की जांच करते एसटीएफ अंबाला ने तीन आरोपी राकेश निवासी इब्राहिम मंडी करनाल, राहुल राणा व हरजीत सिंह निवासी सांभली जिला करनाल को गिरफ्तार को पकड़ा था।
विज्ञापन

आरोपी राकेश को वैभव से रंगदारी के 50 लाख रुपये में से पांच लाख रुपये लेते हुए एसटीएफ अंबाला ने पकड़ा था जबकि राहुल राणा और हरजीत को राकेश की निशानदेही पर गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपी गैंग के लिए रुपये इकट्ठा करने का काम करते थे। इस मामले में फरार चल रहे अमित के पीछे टीम कभी से लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार रात को टीम ने अमित को भाखड़ा नहर के पास घेर लिया। इसी दौरान आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी की टांग में गोली मारकर टीम ने उसे काबू कर लिया। उधर, सूचना पाकर डीएसपी मुख्यालय अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे।

डीएसपी ने अमित को गोली लगने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बदमाश की एसटीएफ अंबाला से मुठभेड़ हुई थी। उल्लेखनीय है कि वैभव शर्मा नए बस अड्डे के पास वीजा एजेंट का काम करता है। पिछले दिनों उसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर उसे जान से मारने की धमकी मिली थी। उसके बाद वैभव शर्मा की सुरक्षा में पुलिस की ओर से दो सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed