फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Employees will make strategy of movement in Rohtak

रोहतक में आंदोलन की रणनीति बनाएंगे कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Employees will make strategy of movement in Rohtak
हरियाणा कर्मचारी महासंघ की सरकार की कर्मचारी एवं विभाग विरोधी नीतियों के खिलाफ राज्य स्तरीय मीटिंग रोडवेज भवन रोहतक में 12 अक्तूबर को होगी। जिसमें आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा के राज्य प्रधान ओमप्रकाश ग्रेवाल राज्य महासचिव जयबीर घणघस, राज्य ऑडिटर प्रेम कुमार व डिपो प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार लगातार कर्मचारी व विभाग विरोधी नीतियां लागू कर रही है। जिससे कर्मचारियों में रोष है। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों की पेंशन यह कहकर बंद कर दी थी कि पेंशन से सरकार के खजाने पर आर्थिक बोझ पड़ता है जबकि एनपीएस स्किम लागू कर दी, जिसके तहत कर्मचारियों को अब नाम मात्र की पेंशन मिल रही हैं।
विज्ञापन

सांसद ,पूर्व सांसद व पूर्व विधायक, विधायक पुरानी नीति के तहत पेंशन ले रहे हैं, जबकि कई सांसदों व विधायकों पर भ्रष्टाचार के संगीन मामले भी हैं और वे जेलों में भी बंद हैं। इसके बावजूद सरकार उन्हें पेंशन दे रही है। कर्मचारी नेताओं ने की है कि पुरानी पेंशन लागू की जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार श्रम कानूनो में बदलाव कर पूंजीपतियों के हित में बना रही है, जिसके तहत यूनियन बनाने का अधिकार भी छीना जा रहा है और न्याय व हक के लिए हड़ताल जैसे आंदोलन को खत्म करने जा रही है, जिसे कर्मचारी किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगा। राज्य सरकार परिचालक के पे स्केल की वेतन विसंगति का कोई हल नहीं कर रही है। इससे संबंधित यूनियन द्वारा समय-समय पर लिखित तर्क भी दिए जा चुके हैं। राज्य सरकार द्वारा बनाए गए रोजगार कौशल विभाग को बंद किया जाए। इसके तहत लगे कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है, इन्हें अनेक लाभों से भी वंचित किया जा रहा है। नियमित होने के हक को भी छीना जा रहा है। सभी तरह के कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। विभागों में खाली पड़े हजारों पदों पर पक्की भर्ती की जाए। विभागों का निजीकरण बंद किया जाए, ताकि प्रदेश की जनता को मिलने वाली सरकारी सुविधाएं लगातार मिलती रहे और बेरोजगारों को रोजगार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed