{"_id":"64f4ed7beea951356c0598ea","slug":"employees-brawl-amid-hsgpc-controversy-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-4286-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एचएसजीपीसी विवाद के बीच कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एचएसजीपीसी विवाद के बीच कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के बीच चल रहा विवाद भले ही सुलझने की बजाए और गहराता जा रहा है, लेकिन इसी बीच प्रदेश के गुरुघरों और अन्य सिख संस्थानों के कर्मियों की बल्ले-बल्ले हो रही है। कर्मचारियों को 50 लाख रुपये तक के इंश्योरेंस की सुविधा मिलने वाली है तो वहीं उनके बच्चों को भी शिक्षा के लिए चार लाख रुपये तक की सहायता का निर्णय लिया गया है। इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर देखी जा रही है। वहीं अब कमेटी सदस्यों ने भी इसी तर्ज पर इंश्योरेंस की मांग उठाई है। उम्मीद की जा रही है कि इस पर भी जल्द मुहर लग सकती है।
बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को इंश्योरेंस सुविधा का लाभ देने के लिए कमेटी की ओर से एक बैंक के साथ भी समझौता किया गया है। इसी बैंक में सभी के खाते खुलवाए जाएंगे। इंश्योरेंस को लेकर प्रीमियम कमेटी भरेगी या फिर कर्मचारियों की ओर से कुछ हिस्सा लिया जाएगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन कर्मचारियों की मानें तो यह बड़ा कदम है। लंबे समय से वे इसका इंतजार कर रहे थे।
कमेटी अध्यक्ष महंत करमजीत सिंह के प्रतिनिधि हरप्रीत सिंह ने भी माना कि कर्मचारियों के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है। अभी इसका फाइनल प्रारूप तय किया जाना है। उन्होंने यह भी माना कि कर्मचारियों की तर्ज पर कमेटी सदस्यों को भी यह सुविधा दी जा सकती है, जिस पर अभी विचार किया जा रहा है। उधर कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह असंध ने कहा कि यह अभी चर्चा है और इस मामले पर अभी अंतिम निर्णय लिया जाना है। उन्होंने बताया कि आगामी बुधवार तक वे इस बारे में पूरी तरह से स्पष्ट कर सकेंगे।