फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   employees aggresive upone govrment order, burns copies

सरकार के नए आदेशों के खिलाफ भड़के कर्मचारी, जलाईं आदेशों की प्रतियां

Tue, 24 Nov 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Tue, 24 Nov 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
employees aggresive upone govrment order, burns copies
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सदस्य सरकार के सरकारी कर्मचारियों के
विज्ञापन
प्रदर्शन, सामूहिक अवकाश और हड़ताल पर रोक लगाने पर भड़क गए।

उन्होंने न्यू बस स्टैंड के सामने सरकारी आदेशों की प्रतियां जलाईं। प्रधान संत कुमार के नेतृत्व में पब्लिक हेल्थ, बिजली विभाग, रोडवेज विभाग, सिंचाई विभाग, हरियाणा विद्यालय संघ, सीटू, वीएलडीए एसोसिएशन के सदस्य इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान जिला प्रधान संत कुमार, मान सिंह, महाबीर दहिया, जितेंद्र बंसल ने बताया कि आज मजबूर होकर कर्मचारी, मजदूर, किसान, व्यापारी इत्यादि को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। सरकार इस प्रकार के काले कानून पास करके जनतांत्रिक प्रणाली का दमन करने का प्रयास कर रही है।

इसे सहन  नहीं किया जाएगा। पूरे प्रदेश में इस दमनकारी नीति को लेकर कर्मचारी और अधिकारियों में आक्रोश है। उन्होंने सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा सरकार से मांग करता है कि संविधान में दिए गए कर्मचारियों के धरने-प्रदर्शन और हड़ताल में भाग लेने पर रोक लगाने के आदेश को वापस ले और कर्मचारियों को अपने घोषणा पत्र में कर्मचारियों से किए गए वादों को पूरा करे या फिर सरकार को कर्मचारियों के रोष का समाना करना पड़ेगा।

इसके बाद 25 नवंबर 2015 की करनाल रैली में लिए गए फैसले के अनुसार आंदोलन तेज किया जाएगा। सांकेतिक प्रदर्शन में पब्लिक हेल्थ से ओमप्रकाश, महेंद्र बिजली विभाग से जितेंद्र बंसल, प्यारे लाल हरियाणा विद्यालय संघ रामेश्वर दास, सीटू से महाबीर दहिया, पवन कुमार, भीम सिंह सैनी, रोडवेज विभाग से बलवंत सिंह  नंबरदार, वीएलडीए एसोसिएशन से डॉ. सूबे सिंह, डॉ. अशोक कुमार आदि नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed