फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   employee on the road, MLA escap

कर्मचारियों का पारा हाई, विधायक खिसके

Sun, 07 Feb 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Sun, 07 Feb 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
employee on the road, MLA escap
सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर शनिवार को जिले के सभी विभागों बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालय, नगर परिषद के सैकड़ों कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने प्रदर्शन और जुलूस निकाल नारेबाजी की। जुलूस के रूप में ही सभी कर्मचारी विधायकों के आवास पर पहुंचे, लेकिन दोनों ही विधायक अपने निवास स्थान पर नहीं मिले। इस पर कर्मचारियों का पारा हाई हो गया। बाद में उन्होंने तहसीलदार और निवास इंजार्च को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



थानेसर और लाडवा के कर्मचारी तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह ही सेक्टर-10 स्थित पार्क में पहुंचना शुरू हो गए थे। सभी ने यहां पर बैठक की। इसके बाद कर्मचारी जुलूस निकालते हुए विधायक सुभाष सुधा और लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी के निवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर भी कर्मचारी बहुत देर तक नारेबाजी करते रहे। इस दौरान राज्य उपप्रधान मान सिंह, पर्यटन विभाग के राज्य उपप्रधान सुरेश गुढा और जिला सचिव रणबीर रोहिल्ला ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार ने कर्मचारियों से किए वादे पूरे नहीं किए हैं।

इसके विपरीत सरकार ने रिटायरमेंट की उम्र 60 से 58 साल करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की नीतियों को होल्ड करने, हजारों गेस्ट, कंप्यूटर टीचरों, लैब सहायकों के साथ ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, स्वास्थ्य विभाग आदि कई विभागों से कर्मचारियों को निकाल दिया है। सरकार ने रोडवेज, बिजली आदि सभी विभागों का निजीकरण करने और आउटसोर्सिंग तेज करने के लिए भी कदम उठाए हैं।

इससे सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति स्पष्ट हो रही है। जिला प्रधान संतकुमार, बिजली विभाग के नेता प्यारे लाल और पब्लिक हेल्थ के नेता ओम प्रकाश ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार के इन कदमों से कर्मचारियों में जबरदस्त रोष है। इसलिए आठ फरवरी से 20 फरवरी तक कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

इसके बाद 12 से 19 फरवरी तक जंतर-मंतर पर 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करवाने के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन होगा। इसमें 15 फरवरी को कुरुक्षेत्र जिले के सैकड़ों कर्मचारी भाग लेंगे।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिले के ऑडिटर बलवंत सिंह, कोषाध्यक्ष रामेश्वर सैनी, रोडवेज कृष्ण कुमार, रमेश चंद, सुखविन्द्र सिंह, पब्लिक हेल्थ से बलदेव सिंह, सतबीर सिंह, कृष्ण कुमार, कुंटिया से पुष्पेंद्र तोमर, रामकुमार, जेपी, चंदन सिंह, सतीश शर्मा, गुरदेव सिंह, जगदीश, महीपाल, हेमसा से लखविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, पशुपालन विभाग से वेद प्रकाश, राजेश नेगी, बालकिशन, नरेश कुमार, पावर कॉर्पोरेशन से राजेश महाजन, सुमेरचंद, मैस वर्कर यूनियन से सुभाष पारचा, जगननाथ, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड से आनंद वर्धन आदि नेता उपस्थित रहे।

नहीं मिले विधायक
कर्मचारी मांगों का ज्ञापन देने के लिए जब विधायक सुभाष सुधा के निवास पर पहुंचे, तो वहां केवल रसोइया मिला। निवास के कर्मचारियों से लेकर पुलिसकर्मी तक विधायक को फोन पर कर्मचारियों के पहुंचने की सूचना देते रहे, लेकिन डेढ़ घंटे तक ज्ञापन लेने के लिए न तो विधायक आए और न उनके पीए।

कर्मचारियों को शांत करने के लिए निवास के कर्मचारी आश्वासन देते रहे कि विधायक किसी कार्यक्रम में लाडवा गए हैं। इस पर कर्मचारियों का पारा हाई हो गया। उन्होंने कहा कि जब विधायक को पहले ही इस बारे में सूचित कर दिया गया था, तो उन्होंने ज्ञापन लेने के लिए अपने किसी प्रतिनिधि या कर्मचारी को तैनात क्यों किया।


जब सुभाष सुधा के यहां किसी ने ज्ञापन नहीं लिया तो कर्मचारी लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी के निवास पर ज्ञापन देने पहुंचे। वहां पर डॉ. सैनी भी नहीं मिले। इस पर कर्मचारियों ने निवास के इंचार्ज को ही ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कर्मचारी फिर विधायक सुभाष सुधा के निवास पर पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed