फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Emphasis on waste management

Kurukshetra News: कचरा प्रबंधन पर दिया गया जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on waste management
बाबैन। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत चलाए जा रहे स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत बाबैन ब्लॉक के रामशरण माजरा एवं बाबैन गांव में ग्राम पंचायतों द्वारा निर्मित कचरा शेडों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मोहन लाल सैनी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह अभियान एक से पांच जून तक चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान सभी ग्राम पंचायतों में कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन और स्रोत स्तर पर उसके पृथक्करण पर विशेष बल दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सरपंच रीना सैनी, सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश सैनी, ग्राम सचिव संदीप कुमार, ग्राम पंच विलायती राम, ब्लॉक इंचार्ज अंजली, गुरदयाल सैनी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed