फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Emphasis on voting, no purchase or lifting of grains in markets, holiday even today

Kurukshetra News: मतदान पर रहा जोर, अनाज मंडियों में न खरीद न उठान, आज भी छुट्टी

Sun, 06 Oct 2024 06:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 06 Oct 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on voting, no purchase or lifting of grains in markets, holiday even today
कुरुक्षेत्र। धान खरीद पिछले नौ दिनों से शुरू हो चुकी है लेकिन अभी तक पूरी तरह से पटरी पर नहीं आ सकी। शुक्रवार को खरीद बेहद कम रही तो वहीं शनिवार को मतदान का भी खरीद व उठान पर पूरा असर रहा। भले ही किसान भी मतदान में शामिल रहे और आवक भी बेहद कम रही लेकिन खरीद शून्य रही तो उठान भी महज 8030 क्विंटल धान का हो सका। शनिवार को अनाज मंडियों में छुट्टी जैसा माहौल रहा तो वहीं आज रविवार को भी छुट्टी रहेगी। ऐसे में पहले से गड़बड़ाई व्यवस्था और भी बिगड़ने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

बता दें कि जिले की 22 अनाज मंडियों में आधा दर्जन से ज्यादा अनाज मंडियों में अभी तक खरीद शुरू तक नहीं हो सकी है तो वहीं शुक्रवार तक कुल खरीद भी महज चार लाख एक हजार 400 क्विंटल ही हुई जबकि उठान भी महज 17 फीसदी तक ही हो पाया है। मौसम साफ रहने के चलते पिछले कई दिनों से धान कटाई तेज हो चुकी है तो मंडियों में आवक भी जोरों पर है।
विज्ञापन

भले ही शनिवार को मतदान के चलते आवक बेहद कमी रही लेकिन अधिकतर अनाज मंडियां धान से अटी हुई है। थानेसर में ही अनाजमंडी धान से लबालब हुई तो किसान सड़कों पर धान डालने को मजबूर हो रहे हैं। यहां तक कि ब्रह्मसरोवर के आसपास भी चारों ओर धान की अस्थायी अनाज मंडियां लगी हुई हैं। डीएफएससी सुरेंद्र सैनी का कहना है कि धान खरीद लगातार की जा रही है लेकिन शनिवार को सभी कर्मियों की मतदान में ड्यूटी रही। रविवार को छुट्टी रहेगी लेकिन खरीद कराए जाने का प्रयास रहेगा। खरीद व उठान तेज किए के लिए प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed