फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   emphasis on saving language, Kurukshetra

भाषा को सहेजने पर दिया जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
emphasis on saving language, Kurukshetra
मुख्यातिथि केयू के कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा को स्मृति चिह्न देते आयोजक। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रही तीन दिवसीय आठवीं अखिल भारतीय भाषा विज्ञान और लोकधारा कांफ्रेंस का शनिवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने भाषा में हो रहे बदलाव को उदाहरण के माध्यम से समझाया और भाषा को सहेजने जोर दिया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में डॉ. सुदर्शन ने निजीकरण के दौर में सूचना व संचार के साधनों के संबंध में भाषा और लोकधारा के संदर्भ में बदलता स्वरूप विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए शोधार्थियों ने करीब 20 शोध पत्र पढ़े। केंद्रीय पंजाबी सभा के अध्यक्ष डॉ. लखविंदर ने वर्तमान पीढ़ी को लिपि से दूर होने की बात अपने विचार रखे।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के पंजाबी विभाग, पंजाबी भाषा विज्ञान संघ तथा पटियाला एंव पंजाब कला परिषद द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंजाबी विभाग के चेयरमैन डॉ. कुलदीप सिंह, प्रो. सुरजीत सिंह, प्रो. रश्मि वर्मा, डॉ. हरविंदर, प्रो. सुमन प्रीत, प्रो. सुभाष सैनी, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. वेदपाल, डॉ. परमजीत कौर, प्रो. गुरमीत सिंह, और डॉ. परमजीत सिंह व डॉ. भूपेंद्र सिंह खैरा ादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed