फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Emphasis on making the city clean and beautiful

Kurukshetra News: शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on making the city clean and beautiful
कुरुक्षेत्र। अर्जुन चौक के पास अतिक्रमण हटाती नप की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अगर किसी अधिकारी, कर्मचारी ने कोताही बरती तो सीधी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी को शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेना होगा और अपनी नैतिक डयूटी समझ कर अभियान को सफल बनाना होगा।
उपायुक्त नेहा सिंह ने ये निर्देश कर्मचारियों और अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि ब्रह्मसरोवर और मेला क्षेत्र में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग का महाकुंभ लगने जा रहा है। इसमें एक लाख लोग व योग साधक पहुंचेंगे। इसलिए इस महाकुंभ को जहन में रखते हुए थानेसर शहर की स्वच्छता पर विशेष फोकस रखकर कार्य करने की जरूरत है। इसके लिए नागरिकों को भी अपनी मानसिकता में बदलाव लाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महा अभियान को स्वच्छता का जन आंदोलन बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आना होगा और स्वच्छता की कमान को संभालना होगा। इस महा अभियान में नगर परिषद थानेसर, जनस्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग का अहम रोल रहने वाला है। इन विभागों के अधिकारी और कर्मचारी 21 जून तक निरंतर स्वच्छता पर फोकस रखकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का काम करे। नगर परिषद थानेसर की तरफ से नाले नालियों की सफाई का कार्य युद्घ स्तर पर किया जा रहा है। ड्रेनों की सफाई पर रखा फोकस : सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता मुनीष बब्बर ने कहा कि कर्मचारियों ने ड्रेनों और रजवाहों की सफाई का कार्य शुरू किया है। सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर पंचकूला ने भी स्वयं ज्योतिसर, झांसा और जलबेहड़ा की ड्रेनों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया है।

कुरुक्षेत्र। अर्जुन चौक के पास अतिक्रमण हटाती नप की टीम। संवाद

कुरुक्षेत्र। अर्जुन चौक के पास अतिक्रमण हटाती नप की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed