फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Emphasis on making agriculture profitable through the new Krishi Sankalp Abhiyan

Kurukshetra News: नवीन कृषि संकल्प अभियान से कृषि को लाभदायक बनाने पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on making agriculture profitable through the new Krishi Sankalp Abhiyan
इस्माईलाबाद। जलबेहड़ा गांव के सामुदायिक केंद्र में नवीन कृषि संकल्प कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य किसानों को अन्न भंडारण के प्रति जागरूक करना था। नवीन जिंदल फाउंडेशन और केंद्रीय खाद्य भंडार निगम ने किसानों को संबंधित विषय की जानकारी दी।
विज्ञापन

भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी ने इसे आधुनिक कृषि पद्धतियों और वैज्ञानिक अन्न भंडारण से जोड़ने वाला जनआंदोलन कहा। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक भंडारण से अनाज की बर्बादी रुकेगी। फसल की गुणवत्ता बढ़ेगी और किसानों को बेहतर मूल्य मिलेगा। बाजार कमेटी के अध्यक्ष तरणदीप सिंह वड़ैच ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम समन्वयक ईशान पांडे ने बताया कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर 23 कार्यक्रम हुए हैं। नवीन जिंदल फाउंडेशन वैज्ञानिक अन्न भंडारण के लिए लगातार प्रयास करेगा। सांसद कार्यालय की ओर से डॉ. प्रमोद सिंह के नेतृत्व में मोबाइल मेडिकल यूनिट ने स्वास्थ्य सेवाएं भी दीं। कृषि विशेषज्ञों और सीडब्ल्यूसी अधिकारियों ने आधुनिक तकनीकों व सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed