फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Eleven hundred policemen to stop the violence, stone pelting groan Sahib, four women injured

ग्यारह सौ पुलिसकर्मी भी नहीं रोक सके हिंसा, कराह साहिब में पथराव, चार महिलाएं घायल

Sun, 27 Jul 2014 11:54 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 27 Jul 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
Eleven hundred policemen to stop the violence, stone pelting groan Sahib, four women injured
पिहोवा में गांव कराह साहिब कूपियां प्लाट में पंचायत की ओर से 378 एकड़ पंचायती जमीन का कब्जा दिलाने के दौरान जमकर हुए पथराव से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


इस झगड़े में चार महिलाएं घायल हो गईं। उन्हें तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन निर्मलजीत कौर, रणजीत कौर, गुरजीत कौर व सुरेंद्र कौर ने बताया कि जब उनकी जमीन पर ट्रैक्टर चल रहे थे तो वे इस बर्बादी के मंजर को देख रहीं थीं।

तभी गांव कराह साहब के लोगों ने उन पर लाठियों व पत्थरों से हमला कर घायल कर दिया। प्रशासन ने उनके बचाव में कोई प्रयास नहीं किए। उनका आरोप है कि सरकार व पंचायत ने उनको पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन


मौके पर भारी संख्या में पट्टेदार व उनके परिवार की महिलाएं एकत्रित हो गई और प्रशासन द्वारा नए पट्टेदारों को कब्जा दिए जाने का विरोध प्रदर्शन भी किया।

प्रशासन ने नए पट्टेदारों को कब्जा दिलवाने के लिए ट्रैक्टरों की मदद से जमीन को जुतवाया। मौके पर मौजूद एडीसी भाल सिंह बिश्नोई व एसडीएम धर्मवीर सिंह ने बताया कि गांव कराह साहब में हाईकोर्ट के आदेशानुसार 378 एकड़ भूमि की बोली की गई थी ओर आज नए बोलीदाताओं को कब्जा दिलाने की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंक पट्टेदार पिछले कईं दिन से नए पट्टेदारों को जमीन दिए जाने का विरोध कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने ओर शांतिपूर्ण ढंग से भूमि का कब्जा देने के लिए 378 एकड़ पंचायती भूमि को चार सेक्टरों में विभाजित किया गया था।

सुरक्षा की दृष्टि से 1100 पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। इस सारी प्रक्रिया को शांतिप्रिय ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जहां 12 डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे।

जब वे एक सेक्टर में भूमि का कब्जा दे रहे थे तभी कुछ महिलाओं ने मौके पर आकर नारेबाजी शुरू कर दी इसी दौरान कुछ पत्थरबाजी शुरू हो गई।

जिस पर पुलिस ने कड़ी मशक्कत से काबू पाया। मौके पर डीएसपी गौरखपाल राणा, टेकनराज शर्मा, शीतल सिंह, नुपुर बिश्नोई, एसडीएम थानेसर विनय प्रताप सिंह, एसडीएम शाहबाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

धारा 144 का जमकर उल्लंघन

विवादित पंचायती भूमि का कब्जा दिलाने के चलते इलाके में धारा 144 लगाई थी। इसके बावजूद जगह जगह लोग समूहों मे खड़े थे और हाथों मे मशाल, लाठियां, डंडे व अन्य हथियार लिए थे। जब झगड़ा हुआ तब पुलिस कर्मी पेड़ों के नीचे आराम फरमा रहे थे।

महिला पुलिस रही गायब
जमीन पर कब्जे के दौरान जब पुराने पट्टेदारों की महिलाओं व ग्रामीणों के बीच झगड़ा व पत्थरबाजी हुई तो इस दौरान एक भी महिला पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद नहीं थी। जिन्हें बाद में डयूटी मजिस्ट्रेेट ने सख्त आदेश देकर बुलाया गया।

कवरेज करने से मीडिया को रोका
जब कूपियां प्लाट स्थित गुरुद्वारे के समीप मीडिया कर्मी कवरेज के लिए पहुंचे तभी मौके पर तैनात डयूटी मजिस्ट्रेट डीएसपी नुपुर बिश्नोई ने उन्हें कवरेज करने से मना कर वापस जाने को कहा। डीएसपी नुपुर बिश्नोई ने कहा कि उच्च अधिकारियों के आदेश के कारण मीडिया कर्मियों को कवरेज करने से रोका गया।

पुराने पट्टेदार देखते रहे उजड़ने का मंजर
पुराने पट्टेदार गुरमीत सिंह, जसवंत सिंह, हरदीप सिंह, सुच्चा सिंह, कृपाल सिंह, दर्शन सिंह, गुरप्रीत कौर, रुपिंद्र कौर, भूपिंद्र, छिन्द्र सिंह, भोला सिंह ने बताया कि प्रशासन ने उनके साथ बड़ा अन्याय किया है।


उन्हें जमीन देने का आश्वासन देकर बोली कर ली ओर अब कब्जा दिलाकर हमें भूखे मरने के लिए छोड़ दिया है। पिछले दो तीन वर्षों से वे गुरुद्वारों द्वारा दिए जाने वाले राशन पर निर्भर हैं।

उन्होंने 50-60 वर्ष पूर्व इस जंगली जमीन को आबाद कर खेती करने लायक बनाया था। वे इस जमीन को लेने के लिए कानूनी तौर पर संघर्ष को जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed