फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Electricity workers hold 'gate meeting' over demands; warn of agitation.

Kurukshetra News: बिजली कर्मियों ने मांगों के संबंध में की गेट मीटिंग, आंदोलन की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers hold 'gate meeting' over demands; warn of agitation.
पिहोवा। बिजली विभाग की एएचपीसी वर्कर यूनियन द्वारा मंगलवार को उपमंडल अधिकारी, सब अर्बन सब डिवीजन नंबर-1, मुर्तजापुर कार्यालय के समक्ष कर्मचारियों ने गेट मीटिंग की। इस दौरान विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा कर आवाज बुलंद की गई। सब यूनिट प्रधान मुकेश गोस्वामी और सचिव सुरेंद्र कुमार ने कहा कि डेरा बाजीगर को शिकायत केंद्र भेरियां के अधीन आदेश अनुचित हैं। भेरियां केंद्र काफी दूर पड़ता है, जबकि उसके निकट अन्य शिकायत केंद्र उपलब्ध हैं। यूनियन ने एएलएम राहुल के जीएससी से भेरियां तबादले का भी विरोध किया। मांग करते हुए कहा कि एमसीओ का कार्य जीएससी में ही संचालित किया जाए तथा मेडिकल डिस्क की समस्या से पीड़ित कर्मचारी महेंद्र वर्मा को कार्यालय में बैठकर किए जाने वाले कार्य की जिम्मेदारी दी जाए। यूनिट सचिव गुरचरण संधू ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों का समाधान वार्ता के माध्यम से शीघ्र किया जाए। मांगों का समाधान न होने पर यूनियन अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेगी। इस अवसर पर यूनिट प्रधान जोगिंद्र सिंह, अनिल, प्रदीप साहारण, सौरभ पठानिया, पंकज पुरी, बलवान, हवा सिंह, ईश्वर सिंह, करण भारद्वाज, बंटी पाल, सतीश, मौसम, रमेश, दीपक सैनी और वरुण गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed