फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Electricity Current

पहले शराब पिलाकर नशे में किया फिर युवक को लाइट ठीक करने के लिए चढ़ा दिया ट्रांसफार्मर पर, करंट लगने से नीचे गिरा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Electricity Current
Electricity Current - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। चंद दिनों पहले गांधी नगर में अवैध खुर्दे चला रहे नशेड़ियों द्वारा इलेक्ट्रीशियन की चाकू घोंपकर की गई हत्या मामला शांत नहीं हुआ था, वहीं बुधवार शाम को बिरला मंदिर रेलवे फाटक के निकट 28 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की शनाख्त चक्रवर्ती मोहल्ला निवासी रामकुमार पुत्र हंसराज के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने वहां शराब के अवैध खुर्दे के संचालक पर शराब पिलाकर ट्रांसफार्मर पर चढ़ाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मृतक के पिता हंसराज ने आरोप लगाया कि बिरला मंदिर रेलवे फाटक के निकट कुछ लोग शराब अवैध खुर्दा चला रहे हैं। उक्त लोग उसके बेटे रामकुुमार को खुर्दे पर ले गए और वहां शराब पिलाकर पहले नशे में धुत्त किया और फिर चलती बिजली के दौरान उसके बेटे को ट्रांसफार्मर पर चढ़ा दिया। इसी बीच बिजली ने उसके बेटे को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अवैध खुर्दे चला रहे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बताया गया है कि रामकुमार बुधवार शाम करीब चार बजे रेलवे फाटक के निकट शराब के अवैध खुर्दे की लाइट को ठीक करने ट्रांसफार्मर पर चढ़ा था, लेकिन बिजली की चपेट में आने के कारण वह जमीन पर आ गिरा, जिससे तत्काल एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उससे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिवार का इकलौता सहारा था रामकुमार, नौ माह पहले हुई थी शादी
बताया गया है कि रामकुमार परिवार का इकलौता सहारा था। इसी के सहारे वह अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। बताया गया है कि रामकुमार की पलवल के गांव आदपुर निवासी मधु के साथ शादी हुई थी। वह अपने पीछे पिता हंसराज, मां कमला और पत्नी मधु को छोड़ गया। इस घटना के बाद मोहल्ला में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर होगी कार्रवाई: चौकी प्रभारी
कृष्णा गेट चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने ब्यान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। वीरवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कहा कि परिजनों द्वारा सौंपी गई शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed