फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Electricity Corporation achieved top position in the state in solar target: Jindal

बिजली निगम ने सोलर लक्ष्य में हासिल की प्रदेश में शीर्ष स्थिति : जिंदल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation achieved top position in the state in solar target: Jindal
कुरुक्षेत्र। बिजली निगम के एसई मदन गोपाल जिंदल। 
कुरुक्षेत्र। प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। निगम के अधीक्षक अभियंता कुरुक्षेत्र मदन गोपाल जिंदल ने बताया कि 31 मार्च तक सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य 4677 निर्धारित किया गया था। इसके मुकाबले 5117 सोलर पैनल स्थापित कर 110 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया। इस उपलब्धि के साथ उत्तर हरियाणा क्षेत्र प्रदेशभर में शीर्ष स्थान पर रहा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में भी लगभग 700 नए सोलर पैनल लगाए गए हैं और वित्तीय वर्ष में तीन हजार 800 सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है जिसे हमने डबल यानी 7000 सोलर पैनल से ज्यादा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं और सब्सिडी का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए निगम लगातार प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दो किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर केंद्र सरकार की ओर से 60 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है, जबकि तीन किलोवाट तक से 10 किलोवाट तक के सिस्टम पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध है। एसई मदन गोपाल जिंदल ने बताया कि जिन बीपीएल परिवारों की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है, उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त सहायता दी जाती है। इससे कई परिवारों का सोलर पैनल लगाने का पूरा खर्च लगभग निकल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निगम लोगों को बैंक लोन की सुविधा के बारे में भी जागरूक कर रहा है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार भी योजना का लाभ उठा सकें। निगम अपने स्तर पर भी लोन की सुविधा बीपीएल परिवारों के लिए प्रदान करता है। साथ ही जो उपभोक्ता लगातार तीन साल से बिना देरी के बिल भर रहे हैं, उन्हें भी निगम की तरफ से सोलर पैनल लगवाने के लिए लोन उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed