फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Elections for Prajapati Kumhar Dharamshala will be held on 24th.

Kurukshetra News: प्रजापति कुम्हार धर्मशाला के लिए चुनाव 24 को होगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Elections for Prajapati Kumhar Dharamshala will be held on 24th.
कुरुक्षेत्र। प्रजापति कुम्हार धर्मशाला के चुनाव 24 नवंबर को होेंगे, जिसकी प्रक्रिया जारी है। प्रधान पद के लिए अनिल कुमार वासी बाता व पवन कुमार पटवारी कैथल आमने-सामने हैं।
विज्ञापन


वही उप-प्रधान पद के लिए गौरव कुमार वासी बाता जिला कैथल, शिव लाल वासी पश्चिमी दिल्ली से व महासचिव पद के लिए कुलदीप सिंह वासी शीला नगर जिला कुरुक्षेत्र, सतीश कुमार वासी इंद्री जिला करनाल से मैदान में उतरे हैं। चुनाव के लिए 11 नवंबर से चुनाव की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है, जिसमें पहले दिन नामांकन पत्र जमा किए गए तो 13 नवंबर को नामांकन पत्राें पर आपत्तियां जताने का मौका दिया गया। शुरुआत में चार उम्मीदवार प्रधान पद के लिए, दो उम्मीदवार उप-प्रधान पद के लिए, दो उम्मीदवार महासचिव पद के लिए व छह उम्मीदवार कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए मैदान में उतरे तो अब प्रधान पद के लिए चार में से दो ने नामांकन पत्र वापस ले लिया और कार्यकारिणी सदस्य पदों पर चुनावी मैदान में उतरने के खिलाफ विपक्ष की तरफ से कोई नहीं होने की वजह से इनको ही कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। चुनाव मैदान में उतरे 15 नवंबर को शेष उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई। चुनाव अधिकारी मीरा सिंह का कहना है कि चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed