फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Election slogans echoing in the heat of KU campus, Kurukshetra

केयू परिसर की फिजा में गूंज रहे चुनावी नारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Election slogans echoing in the heat of KU campus, Kurukshetra
समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार करती प्रधान पद की प्रत्याशी रजवंत कौर। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की फिजा चुनावी हो गई है। हर जगह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) चुनाव की चर्चा हो रही है। विवि के नॉन टीचिंग क्लब में 12 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। चुनाव को नजदीक आता देख प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार तेज कर दिया गया है। प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों सहित कर्मचारियों के घर-घर दस्तक देकर वोट मांगना शुरू कर दिया है। जैसे-जैसे चुनाव के दिन घट रहे हैं सभी प्रत्याशियों ने दिन रात एक कर दी है।
कक्कड़ ग्रुप से प्रधान पद के प्रत्याशी नीलकंठ शर्मा, महासचिव पद के प्रत्याशी रविंद्र तोमर सहित अन्य प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ आजाद नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, कल्याण नगर, शांति नगर सहित अन्य कॉलोनियों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से मुलाकात की और अपने पक्ष में वोट करने की अपील की।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान नीलकंठ शर्मा व महासचिव रविंद्र तोमर ने कहा कि उच्चतर शिक्षा विभाग ने 15 मार्च को जो पत्र जारी किया था, अब उस पत्र को विभाग ने वापस ले लिया है। सरकार ने विश्वविद्यालय के सैकड़ों कर्मचारियों के हितों से खिलवाड़ किया है। कहा कि अगर सरकार विवि के एसएफएस के कर्मचारियों को बजटिड में समायोजित नहीं करती तो कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर सुनील कक्कड़, सतीश शर्मा, नरेंद्र वर्मा, रामफल, पुष्पेंद्र तोमार, शशि शर्मा, डॉ. जीत सिंह शेर, राम कुमार, शक्ति सिंह, श्रीभगवान, कुलदीप, यशपाल सैनी, जगदीश प्रकाश व जयपाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ण सिंह ग्रुप के चेयरमैन भारत भूषण, प्रधान पद के प्रत्याशी रामकुमार गुर्जर, महासचिव पद के प्रत्याशी अनिल लौहट व कर्मचारी नेता संत कुमार सहित प्रत्याशियों एवं समर्थकों ने शनिवार को किरमिच रोड, कर्ण कॉलोनी, सलारपुर रोड के आस पास कॉलोनियों में रह रहे कर्मचारी नेताओं से मुलाकात की और अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। कहा कि सरकार ने एसएफएस संबंधित पत्र को वापस लेकर कर्मचारियों के साथ खिलवाड़ किया है। वे कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करेंगे।
उन्होंने कहा कि विपक्षी दल चुनावी दौरे के दौरान बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कार्यकारिणी क्षेत्रों में चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी तक नहीं मिले। इस दौरान वरिष्ठ उप प्रधान प्रत्याशी विक्रम, उप प्रधान प्रत्याशी कर्मवीर, सहसचिव प्रत्याशी रूपेश खन्ना, प्रेस सचिव प्रत्याशी रवि कुमार व कोषाध्यक्ष प्रत्याशी शमशेर सिंह आदि मौजूद रहे।
प्रधान पद की प्रत्याशी रजवंत कौर और महासचिव पद के प्रत्याशी अरविंद श्रीवास्तव ने शनिवार देर शाम तक विश्वविद्यालय में चुनावी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को उनके घर पर मुलाकात करते हुए विपक्षी दलों पर कर्मचारियों की अनदेखी करने के आरोप लगाए। कहा कि विपक्षी दल उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी एसएफएस संबंधित पत्र राजनीति करते रहे और उच्चतर शिक्षा विभाग ने उस फैसले को वापस ले लिया। इसकी वजह से कर्मचारियों में रोष है।

उन्होंने कहा कि वे इसके लिए सभी कर्मचारियों के सहयोग से लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके पर ग्रुप के चेयरमैन केपी वालिया, देवेंद्र अनेजा, राकेश ग्रोवर, प्रतीक, सुनील, बिजेंद्र सैनी, सौरव, राजीव आहुजा, गौरव गुप्ता, अशोक धीमान, कुलदीप बत्तरा, दिनेश शर्मा, विनोद कुमार, तन्मय, बलजिंदर आदि मौजूद रहे।

कर्मचारियों से वोट की अपील करते प्रधान पद के प्रत्याशी नीलकंठ शर्मा व समर्थक।  संवाद

कर्मचारियों से वोट की अपील करते प्रधान पद के प्रत्याशी नीलकंठ शर्मा व समर्थक। संवाद- फोटो : Kurukshetra

चुनाव प्रचार करते प्रधान पद के प्रत्याशी रामकुमार गुर्जर व उनके समर्थक।  संवाद

चुनाव प्रचार करते प्रधान पद के प्रत्याशी रामकुमार गुर्जर व उनके समर्थक। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed