{"_id":"6249fee0b6742306fb7f9a5d","slug":"election-colors-on-non-teaching-staff-leaders-kurukshetra-kurukshetra-news-knl103817044","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर शिक्षक कर्मचारी नेताओं पर चढ़ा चुनावी रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर शिक्षक कर्मचारी नेताओं पर चढ़ा चुनावी रंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कर्मचारी नेताओं पर चुनावी रंग चढ़ चुका है। कर्मचारी नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए सुबह से देर रात तक चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सोमवार को 10 बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन प्रक्रिया होगी।
कर्ण सिंह, रजवंत कौर व शेर ग्रुप सहित अन्य आजाद उम्मीदवार नामांकन के लिए आज आवेदन करेंगे। पांच अप्रैल को दोपहर 12 बजे वापस लिए जाने का समय दिया गया है। इसी दिन शाम चार बजे चुनाव चिह्न प्रदान किए जाएंगे। नामांकन से पहले सभी ग्रुपों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मोहर लगा दी है, लेकिन अभी किसी भी ग्रुप ने प्रत्याशियों के नाम को सार्वजनिक नहीं किया है।
कर्मचारी नेताओं का कहना है कि सोमवार को नामांकन के दौरान दूसरे ग्रुप के उम्मीदवारों को चुनौती देने वाले योग्य प्रत्याशी को चुनावी दंगल में उतारा जाएगा। बता दें कि 12 अप्रैल को सुबह नौ बजे से पांच बजे तक मतदान होना है। इसके तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
कर्ण सिंह ग्रुप से प्रधान पद के प्रत्याशी रामकुमार गुर्जर व चेयरमैन भारत भूषण का कहना है कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है प्रचार प्रसार भी तेज कर दिया है। उनका ग्रुप कर्मचारी हितों के साथ कुंटिया को मजबूत करने के लिए चुनाव लड़ रहा है। वहीं, प्रधान पद की प्रत्याशी रजवंत कौर भी अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। वह भी दिन रात कर्मचारियों के बीच जाकर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही हैं।
उधर, शेर ग्रुप से प्रधान पद के प्रत्याशी नीलकंठ शर्मा व रविंद्र तोमर ने कहा कि चुनावी मैदान में उतारने के लिए उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है। नामांकन के दौरान सभी प्रत्याशियों का नाम उजागर किया जाएगा। वे कर्मचारियों के बीच जाकर उनके पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं।