Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Election campaign of Naveen Jindal and Sushil Gupta on Kurukshetra Lok Sabha seat

चुनावी मशक्कत: नवीन जिंदल ने कंधे पर उठाकर ट्रक में रखीं बोरियां, सुशील गुप्ता ने ई-रिक्शा में किया प्रचार

Thu, 18 Apr 2024 12:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रादौर/कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रादौर/कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 18 Apr 2024 12:11 AM IST
सार

लोकसभा के चुनाव का बिगुल बज चुका है। हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल बोरियां ढोते दिखे तो इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आम आदमी पार्टी के नेता डॉ. सुशील गुप्ता ई-रिक्शा में प्रचार करते दिखे।

विज्ञापन
Election campaign of Naveen Jindal and Sushil Gupta on Kurukshetra Lok Sabha seat
गेहूं की बोरी को कंधे पर उठाकर ट्रक में लोडिंग के लिए ले जाते प्रत्याशी नवीन जिंदल - फोटो : संवाद

विस्तार

पिछले 10 सालों में प्रदेश समेत पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई विकास कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्र में मोदी की डबल इंजन सरकार प्रदेश में सुशासन का नया इतिहास लिखेगी। ये विचार पूर्व सांसद व कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल ने बुधवार को शहर की अनाज मंडी में स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। वहीं उन्होंने रादौर अनाज मंडी में तीन गेहूं की बोरियों को उठाकर ट्रक में रखा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के इंतजार के बाद ये पहली महा रामनवमी है, जब अयोध्या के भव्य व दिव्य राम मंदिर में विराजमान होकर रामलला हमें आशीर्वाद दे रहे हैं। अयोध्या का भव्य राम मंदिर हमारी आस्था व विश्वास का प्रतीक है। राम मंदिर का निर्माण प्रधानमंत्री के मजबूत इरादों को भी प्रतिबिंबित करता है।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी जो ठान लेते हैं, वो कर दिखाते हैं, इसलिए पूरे देश को मोदी की गारंटी पर भरोसा भी है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के समय मुझे मर्यादा पुरुषोत्तम के दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ। रामनवमी का यह पावन पर्व हमें सत्य, निष्ठा और धर्म के मार्ग पर चलने का जीवन मंत्र देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर राज्यमंत्री सुभाष सुधा, पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज, जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, चेयरमैन धर्मसिंह बंचल, मेयर मदन चौहान, डॉ. सतीश कांबोज, पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, एमसी भगवत दयाल कटारिया, मुकेश अरोड़ा मक्की, सुशील बत्रा आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री आज हर युवा के दिल में : डॉ. सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी रामराज्य की अवधारणा और आदर्श से प्रेरणा लेकर दिल्ली और पंजाब में सरकार चला रही हैं। आम आदमी पार्टी की कोशिश है कि कोई भूखा न सोएं, हर गरीब को मुफ्त राशन मिले, बेघरों के लिए रहने, खाने और पीने की व्यवस्था की जाए, हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, हर व्यक्ति को अच्छा और मुफ्त इलाज मिले, महिलाओं को सुरक्षा मिले, हर व्यक्ति को 24 घंटे बिजली, पीने का पानी और सम्मान मिले। यह विचार आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने बुधवार को थानेसर विधानसभा का दौरा करने के दौरान व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि अब दिल्ली और पंजाब में हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिलने लगी है और हर व्यक्ति को मुफ्त इलाज मिल रहा है। इसलिए प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी धर्मनगरी से रामराज्य की शुरुआत करेगी।

जब देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन बना तो सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग होने लगा और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया गया। देश में लोकसभा चुनावों के वक्त ऐसी कार्रवाई बीजेपी का डर दिखा रही हैं। आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बेशक जेल में हैं, लेकिन उनकी सोच आज हर युवा के दिल में है।


इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने थानेसर विधानसभा के सेक्टरों और कॉलोनियों में चुनावी यात्रा शुरू की। वें ई रिक्शा में बैठकर चुनाव प्रचार के लिए निकले और धर्मनगरी कुरुक्षेत्र लोकसभा की जनता के हकों की आवाज उठाने का वादा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed