फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Elderly man falls from bridge after being hit by car, loses his life

Kurukshetra News: कार की टक्कर लगने पर पुल से नीचे गिरा बुजुर्ग, गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Elderly man falls from bridge after being hit by car, loses his life
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर धंतौड़ी गांव के पुल पर एक तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग की मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग पुल से नीचे गिर गया और उसकी पोती सड़क पर गिर गई। पोते ने राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त सुढ़पुर गांव निवासी नत्था सिंह के रूप में हुई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

गांव सुढ़पुर निवासी विक्रांत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह और उसका दादा नत्था सिंह अलग-अलग बाइक पर किसी काम से गांव से पिपली आ रहे थे। उसके दादा की बाइक के पीछे उसकी चचेरी बहन शगुन भी बैठी थी। शाम करीब साढ़े पांच धंतौड़ी के पुल के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने उसे क्रॉस करते हुए उसके दादा की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से उसकी बहन शगुन सड़क पर और उसका दादा पुल से नीचे गिर गया। चोट लगने के कारण दोनों बेहोश हो गए थे। राहगीरों की मदद से उसने उन दोनों को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसके दादा को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। शाहाबाद पुलिस ने विक्रांत की शिकायत पर कार नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed