{"_id":"6229091af3df3f5edf77d7c2","slug":"elderly-dies-of-corona-two-new-infected-kurukshetra-news-knl1013856126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बुजुर्ग की मौत, दो नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बुजुर्ग की मौत, दो नए संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को कोरोना संक्रमित 82 वर्षीय बुजुर्ग की मौत होने की पुष्टि की है। वहीं जिले में दो नए संक्रमित मिले है। इसके अलावा ठीक होने पर दो लोगों को अस्पताल से घर भेजा गया है।
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया बुधवार को लिए गए आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के 624 सैंपलों की जांच करने में मात्र दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 82 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। जिले में अब कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा 396 तक पहुंच गया है। वहीं एक्टिव केस की संख्या भी घटकर 14 रह गई है। इनमें से छह मरीजों को शहर के अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जबकि सामान्य लक्षण वाले आठ मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
कुरुक्षेत्र में अब तक 26819 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। अभी तक लिए गए 693992 में से 666549 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.47 फीसदी पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों से आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के 755 सैंपल एकत्रित किए गए हैं। विभाग ने दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव और दो मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है।