फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Elderly dies after falling into manhole during scuffle

Kurukshetra News: हाथापाई के दौरान मैनहोल में गिरने से बुजुर्ग की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Elderly dies after falling into manhole during scuffle
कुरुक्षेत्र। किशन लाल। (फाइल फोटो)
कुरुक्षेत्र। गांव खैरी में हाथापाई के दौरान मैनहोल में गिरे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त किशन लाल (70) के रूप में हुई। किशन लाल दिहाड़ी-मजदूरी करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर गांव के ही बलदेव और करनैल के खिलाफ 304 (गैर इरादतन हत्या) और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना बाबैन में दर्ज शिकायत में प्रीतम सिंह ने बताया कि गांव के ही बलदेव और करनैल उसके पिता किशन लाल को 11 जून को खेत से बाइक पर बैठाकर ले गए थे। कुछ दिन पहले ही उसके पिता को पेंशन मिली थी। किसी बात को लेकर आरोपी बलदेव और करनैल की उसके पिता के साथ कहासुनी हो गई। इसी दौरान आरोपियों ने उसके पिता के साथ हाथापाई करते हुए उसे धक्का दे दिया, जिससे उसका पिता मैनहोल में गिर गया। मैनहोल में गिरने से उसका पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तब आरोपी उसके पिता को मथाना के अस्पताल ले गए, मगर उनको किसी तरह की कोई सूचना नहीं दी। कुछ देर के बाद आरोपी इलाज कराकर उसे घर छोड़कर फरार हो गए। रात को अचानक उसके पिता को दर्द हुआ। वह उसे एंबुलेंस के जरिए सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र ले आए। यहां चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। उसके पिता की मौत बलदेव और करनैल के हाथापाई कर मैनहोल में गिरने से हुई है। शिकायत पर पुलिस ने दोनों को नामजद कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed