फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Elderly dead body found from Saraswati Sarovar

सरस्वती सरोवर से मिला बुजुर्ग का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Elderly dead body found from Saraswati Sarovar
सरस्वती तीर्थ के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम में प्राथमिक दृष्टि से मौत का कारण डूबना बताया गया। मृतक की शिनाख्त श्याम लाल वासी पुराना बाजार के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक सरस्वती तीर्थ पर सुबह सैर करने वाले लोगों को सूचना दी कि एक व्यक्ति सरस्वती तीर्थ के पास पार्क में मृत पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। मृतक की शिनाख्त पुराना बाजार वासी श्याम लाल के रूप में हुई।
विज्ञापन

विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि रात 10 बजे तक उसके पिता श्याम लाल घर पर ही थे, उसके बाद वह बाहर निकल गए थे। रात भर वह घर वापस नहीं आए थे। सुबह उसे पिता का शव सरस्वती सरोवर में मिलने की सूचना मिली। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच से लगता है कि उसकी डूबने से हुई है। उनके शरीर पर कहीं कोई निशान नहीं हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। थाना प्रबंधक धर्मबीर सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed