{"_id":"626311d2baca81031906590a","slug":"eight-vacant-seats-of-ayurveda-md-kurukshetra-kurukshetra-news-knl105812799","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेद एमडी की आठ सीटें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेद एमडी की आठ सीटें खाली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। आयुर्वेद के विद्यार्थी निजी कॉलेज में एमडी की रिक्त सीटों पर दाखिला लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। शुक्रवार को हुए दूसरे स्ट्रे वैकेंसी राउंड में भी श्री धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज चंडीगढ़ की आठ सीटें रिक्त रह गई हैं। इन सीटों पर श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय की ओर से शीघ्र ही काउंसलिंग करने की बात कही जा रही है। हालांकि श्री कृष्णा आयुर्वेदिक कॉलेज में एक सीट पर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई। एक सीट के लिए 10 से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया।
दरअसल श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल व श्री धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज में एमडी की खाली 11 सीटों के लिए शुक्रवार को दूसरा स्ट्रे वैकेंसी राउंड कराया गया। इस राउंड में मेरिट के आधार पर तीन विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया। इस राउंड में पहले से ऑनलाइन माध्यम से पंजीकृत 12 और तीन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फॉर्म भरा, बाकी बची आठ सीटों पर दाखिला प्रक्रिया की तिथि एडमिशन कमेटी द्वारा जल्द जारी की जाएगी।
ड्राफ्ट एंड काउंसलिंग कमेटी के संयोजक डॉ. आशीष मेहता ने बताया कि दूसरे स्ट्रे वैकेंसी राउंड में पहले से पंजीकृत 12 और तीन विद्यार्थियों ऑफलाइन माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराई। इस भौतिक उपस्थिति राउंड में तीन विद्यार्थियों मेरिट सूची के आधार पर सीट दी गई हैं। चार दौर की काउंसलिंग के बाद श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल के प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग विभाग की एक सीट रिक्त थी।
विज्ञापन
इसी तरह श्री धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज चंडीगढ़ के द्रव्यगुण विभाग में चार और संहिता एवं सिद्धांत में छह सीटें खाली थी। स्ट्रे वैकेंसी राउंड के बाद श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय के एमडी के सभी 14 विभागों की सीटें भरी जा चुकी हैं। श्री धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज में द्रव्यगुण की तीन व संहिता एवं सिद्धांत की पांच सीटें रिक्त हैं। एडमिशन कमेटी की ओर से बाकी बची सीटों पर दाखिला प्रक्रिया की तिथि जल्द ही जारी की जाएगी। श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय की नियुक्ति कमेटी का प्रयास रहेगा कि प्रत्येक सीट को भरा जाए।