फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Eight projects will be completed by spending Rs 6.47 crore.

Kurukshetra News: 6.47 करोड़ खर्च कर तैयार होंगे आठ प्रोजेक्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Eight projects will be completed by spending Rs 6.47 crore.
कुरुक्षेत्र। 4.98 करोड़ रुपये की 10 बाढ़ बचाव प्रबंधन परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। आठ और प्रोजेक्ट पर मुख्यमंत्री से मंजूरी मिल चुकी है। बुधवार को मुख्यमंत्री ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा की। उन्होंने समय रहते सभी कार्य पूरे करने के आदेश दिए। उपायुक्त ने भी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

मारकंडा नदी से आने वाली बाढ़ से बचाव के लिए आठ प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा। इन पर 6.47 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुख्यमंत्री ने इन सभी आठों प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इस बार मानसून से पहले ही समय रहते जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। पिछले मानसून सीजन में जिले में बाढ़ ने तबाही मचाई थी जिससे करीब 70 हजार एकड़ फसल खराब हुई।
विज्ञापन

वहीं करोड़ों का नुकसान हुआ था। इससे सबक लेते हुए जिला प्रशासन ने समय रहते बाढ़ बचाव के लिए अनेक कार्य शुरू कर दिए हैं।
समय रहते तैयारी करें अधिकारी : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के सभी पंप सेटों की तत्काल इन्वेंट्री (सूची) तैयार की जाए। जो पंप खराब स्थिति में हैं, उनकी समय रहते मरम्मत सुनिश्चित की जाए ताकि जलभराव के समय कोई तकनीकी बाधा न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो कार्य अधिक महत्वपूर्ण और संवेदनशील हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। विशेष रूप से नदियों पर बनाए जाने वाले स्टड या दीवार मजबूत और मानक के अनुरूप होने चाहिए। काम पूरा होने के बाद स्थानीय जनता से भी फीडबैक लें। उन्होंने संभावित बाढ़ प्रभावित या क्रूशियल इलाकों के लिए एडवांस प्लानिंग के निर्देश दिए। ऐसे क्षेत्रों में पहले से ही पर्याप्त मात्रा में मिट्टी और बजरी के कट्टे भरकर रख लें। मानसून आने से पहले जिले की सभी नहरों और ड्रेन (नालों) की सफाई का काम हर हाल में पूरा हो जाना चाहिए। धरातल पर काम नजर आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed