फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Eight players of SAI Kurukshetra selected in volleyball team for Khelo India Youth Games

Kurukshetra News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए साई कुरुक्षेत्र के आठ खिलाड़ियों का वॉलीबाॅल टीम में हुआ चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Eight players of SAI Kurukshetra selected in volleyball team for Khelo India Youth Games
कुरुक्षेत्र। 6वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 31 जनवरी तक चेन्नई तमिलनाडु में किया जा रहा है। इन खेलों के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र शाखा से वॉलीबाॅल टीम के लिए आठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिससे साई परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। डीडीजी ललिता शर्मा, सहायक निदेशक बाबू राम ने खिलाड़ियों के साथ-साथ वॉलीबाॅल प्रशिक्षक राहुल सांगवान को बधाई दी है।
विज्ञापन

वाॅलीबॉल प्रशिक्षक राहुल सांगवान ने बताया कि 6वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 31 जनवरी तक चेन्नई के तमिलनाडु में किया जा रहा है। इस गेम के लिए हरियाणा की टीम में साई कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी दिग्विजय मलिक, योगेश कुमार, अभिषेक, सोनू, रजत, विशेष, हितेश छिल्लर और अर्जुन पुंडीर का चयन किया गया है। यह खिलाड़ी निश्चित ही हरियाणा की टीम को जिताकर लाएंगे। उन्होंने कहा कि साई कुरुक्षेत्र में खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं और प्रशिक्षण देने का काम किया जा रहा है। इन खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से रहने और खाने की निशुल्क सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इन सुविधाओं के कारण ही वॉलीबाॅल के साथ-साथ अन्य गेम्स में खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इन गेम्स के लिए हरियाणा की टीम में साई सेंटर कुरुक्षेत्र से ही आठ खिलाड़ियों का चयन होना, अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed